{"_id":"26aacfd20a6bfdb8e66a939257641332","slug":"boy-committed-suicide-in-allahabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने बाइक नहीं दिलाई तो लड़के ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने बाइक नहीं दिलाई तो लड़के ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद शहर के साउथ मलाका इलाके में बाइक की फरमाइश पूरी न होने पर नौवीं के छात्र ने फांसी लगा ली। काफी देर तक जब छात्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां बुलाने गई। दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
परेशान घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र फांसी के फंदे पर लटका दिखा। घर में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साउथ मलाका के स्व. अफसार अहमद की पत्नी शहनील बेगम दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती हैं। उनका बड़ा बेटा अहद (16) एक स्कूल में नौवीं का छात्र था। अहद कई दिनों से मां से बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। शुक्रवार दोपहर भी उसने मां से बाइक दिलाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर मां ने बाद में बाइक दिलाने की बात कही, लेकिन अहद को लगा कि मां बहाना कर रही है। इससे नाराज होकर वह दूसरी मंजिल स्थित कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद शहनील बेगम बेटे को खोजते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
अहद को आवाज देकर बुलाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर देवर को आवाज दी। आखिरकार दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में अहद फांसी पर लटका हुआ था। इंस्पेक्टर कोतवाली कुशल पाल यादव ने बताया कि बाइक न मिलने से नाराज होकर छात्र ने फांसी लगाई है।