फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy commits suicide in bahraich

आम के बाग में लटकी मिली लाश,हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Sat, 19 Sep 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज (बहराइच) Updated Sat, 19 Sep 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
boy commits suicide in bahraich

बहन के घर मथुरापुरवा जाने के लिए तीन दिन पूर्व बहराइच स्थित अपने घर से निकला किशोर रहस्यमय हालत में गायब हो गया था। शनिवार दोपहर में उसका शव गांव से कुछ दूरी पर आम की बाग में लटकता हुआ मिला।  

विज्ञापन


परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि किसी से रंजिश होने की बात से सभी ने इंकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम मटेराबहादुर सिंह गांव निवासी नीरज कुमार (16) पुत्र कोइली प्रसाद की बहन इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुरवा में रहती है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को नीरज बहन के घर जाने की बात कहकर गांव से निकला था। नीरज ने यह भी कहा था कि सुबह तक वह लौट आएगा। दूसरे दिन नीरज घर मटेराबहादुर सिंह नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। पिता कोइली ने बेटी के घर संपर्क साधा तो पता चला कि नीरज वहां पहुंचा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोग सकते में आ गए। खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर में गांव के लोग रजीउद्दीन की बाग के निकट खेत में गए थे। तभी बाग में ग्रामीणों ने आम के पेड़ से शव लटकता देखा।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान नीरज के रूप में हुई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते विलखते मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया। शव से सड़ांध उठ रही थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।


वहीं पिता कोइली और भाई तिलक राम तथा परिवार के अन्य सदस्य नीरज की हत्या कर शव को फंसी के फंदे से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। लेकिन किसी से रंजिश होने की बात से भी इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed