{"_id":"91ec227b5b69934d358deb90a66c32e6","slug":"boy-beaten-by-gang-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसी बर्दाश्त नहीं हुई तो अधमरा कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंसी बर्दाश्त नहीं हुई तो अधमरा कर दिया
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने दो युवकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
युवक अपने साथी के साथ बड़े भाई की ससुराल बुआई में मदद करने आया था। घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुंचा गया।
डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए एक को ट्रॉमा सेंटर, जबकि दूसरे को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया है।
पुलिस ने ससुर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के भदेसुवा सिसेंडी निवासी रामकिशोर (22) बुधवार को बड़े भाई राकेश की ससुराल पहुंचा, साथ में उसका दोस्त गुड्डू भी था।
ससुर सुखई के अनुसार बुधवार को दोनों खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। खेतों में गांव की कुछ महिलाएं भी बतौर मजदूर काम कर रही थीं।
सभी लोग काम के साथ बातचीत भी कर रहे थे। पास के खेतों में काम कर रहे राजेंद्र व धर्मेंद्र ने बाहरी युवकों का हंसी-मजाक करते देख टोका।इसे लेकर उनमें कहासुनी होने लगी।
इस पर सुखई ने बीचबचाव करा मामला शांत कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार को साइकिल से बाजार जा रहे युवकों को धर्मेंद्र व राजेंद्र ने दो साथियों के साथ घेरकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा करने के बाद हमलावर भाग निकले। कुछ देर बाद निकले ग्रामीणों ने दोनों को खून से लथपथ बेहोश पड़ा देख सुखई को सूचना दी।
सुखई ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर गुड्डू को ट्रॉमा और रामकिशोर को बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन