फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boiled oil poured on a lady and her grand son in Sultanpur.

सुल्तानपुर: भूमि विवाद में पिता-पुत्र ने दादी-पोते पर खौलता तेल उड़ेला, एक की हालत नाजुक

Sun, 10 Jan 2021 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Boiled oil poured on a lady and her grand son in Sultanpur.
गर्म तेल में झुलसे दादी-पोते। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर टाटिया नगर चौराहे के पास सामान खरीदने जा रहे दादी और उसके पोते पर गांव के ही पिता-पुत्र ने खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसे दादी और पोते को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में पोते की हालत नाजुक बनी हुई है। पोता 75 फीसदी तक झुलस गया है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर (सैफुल्लागंज) निवासी अमरजीत निषाद का गांव के ही कुंतल उर्फ समर बहादुर से भूमि का विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह आठ बजे अमरजीत का बेटा विशाल (25) अपनी दादी शकुंतला (55) के साथ दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। दादी और पोता टाटिया नगर चौराहे के समीप पहुंचे थे। पास में ही एक समोसे की दुकान पर कुंतल और उसका बेटा विवेक बैठे थे।
विज्ञापन


विशाल और शकुंतला को देखते ही कुंतल और विवेक ने कड़ाही में उबल रहा समोसा से भरा तेल उठाकर दोनों पर फेंक दिया। तेल पड़ने से विशाल और शकुंतला झुलस गए। इस बीच आस-पास भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। चंद मिनट में ही पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और विशाल और शकुंतला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि विशाल 75 फीसदी तक झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विवाद में हुई घटना, केस दर्जः एसपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व में कुंतल उर्फ समर बहादुर ने विवादित भूमि की पैमाइश और हदबरारी कराई थी। पीड़ित पक्ष विशाल पैमाइश को नहीं मान रहा था। इस बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी विवाद में कुंतल और विवेक ने विशाल और शकुंतला पर गर्म तेल डाला है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजस्व टीम से विवादित भूमि की पैमाइश कराकर विवाद हल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed