{"_id":"d6361bc1fe1a34f182d88cd31fd8ddb3","slug":"blackmail-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को ब्लैकमेल कर 4.5 लाख रुपये के गहने उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को ब्लैकमेल कर 4.5 लाख रुपये के गहने उड़ाए
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 21 Dec 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर क्षेत्र में दो युवकों ने एक सचिवालय कर्मी के मासूम बेटे को सिगरेट पिलाई और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
पापा से शिकायत की धमकी पर डरे मासूम ने मां के साढ़े चार लाख के गहने घर से चुराकर युवकों को दे दिए। दोनों ब्लैकमेलरों ने एक दोस्त की मदद से सारे गहने पत्रकारपुरम के पास स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर बेच डाले।
कई दिन बाद भांडा फूटा तो सचिवालयकर्मी ने पुलिस से शिकायत की। आरोपियों को हिरासत में लेते ही उनके परिवार ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि विनय खंड में रहने वाले एक सचिवालय कर्मी के 12 वर्षीय बेटे से मोहल्ले के पुनीत व आकाश नामक युवकों ने नजदीकी बनाई।
विज्ञापन
कुछ दिन साथ में घुमाया। बच्चे को सिगरेट पिलाई और मोबाइल से उसके फोटो खींच लिए। इसके बाद पापा से शिकायत की धमकी देकर घर से रुपये लाने का दबाव बनाया।
इससे डरे बच्चे ने कुछ रुपये चुराकर दिए। इस बीच युवकों ने उससे मां के गहने चुराकर लाने को कहा। ऐसा न करने पर सिगरेट पीने व रुपये चुराने की शिकायत करने की धमकी दी।
विज्ञापन
जाल में फंसे बच्चे ने सेफ के लॉकर से करीब साढे़ चार लाख के गहने चुराकर ब्लैकमेलरों को सौंप दिए। इस पर उन्होंने बच्चे को दिलासा दी और नए साल पर उसे एक मोबाइल गिफ्ट करने का वादा किया।
सचिवालयकर्मी की पत्नी ने बृहस्पतिवार दोपहर सेफ का लॉकर खोला। उसमें से गहने गायब देखकर नौकरानी व अन्य लोगों से पूछताछ की। थोड़ी देर बाद स्कूल से लौटे कक्षा चार के छात्र अपने बेटे से पूछा तो वह घबराने लगा।
पुचकारने पर उसने ब्लैकमेलिंग की कहानी सुना डाली। ऑफिस से लौटे सचिवालय कर्मी ने सीओ व एसओ गोमतीनगर से शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पुनीत व आकाश को पकड़ कर पूछताछ की।
उन्होंने छात्र को ब्लैकमेल करके नगदी व गहने हड़पने का खुलासा करते हुए बताया कि अपने साथी विकास के जरिए पत्रकारपुरम चौराहे के पास स्थित ज्वैलरी शॉप पर गहने बेचे थे।
पुलिस ने सराफा व्यवसायी को हिरासत में लिया। उसने करीब एक लाख के गहने खरीदने की बात कबूली। एसओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके गहनों की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। ब्लैकमेल करने वाले दोनों युवक इंटरमीडिएट के छात्र बताए गए हैं।