फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big robbery in U.P govt godawn

हाईवे पर लगाया ट्रक, लूट लिया सरकारी गोदाम

Sat, 01 Mar 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजालासी,सीतापुर
ब्यूरो्/अमर उजालासी,सीतापुर Updated Sat, 01 Mar 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
big robbery in U.P govt godawn

लखनऊ से सटे बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में बदमाशों ने जिस स्टाइल में सरकारी गोदाम लूटा, वैसा आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा।

विज्ञापन


असल में बदमाशों ने सड़क पर दो ट्रक लगाया फिर गोदाम पर धावा बोल दिया। घटना बीकेटी सीतापुर हाईवे पर भैसामऊ रेलवे क्रासिंग के पास स्थित आवश्यक वस्तु खाद्य निगम के गोदाम की है।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने गोदाम पर तैनात चौकीदार को बंधक बनाकर मारा-पीटा और गोदाम का शटर तोड दिया। लेकिन चौकीदार किसी से तरह से खुद को बंधन मुक्त कर गोदाम से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटी में सीतापुर हाईवे पर भैसामऊ रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सरकारी राशन गोदाम पर गुरुवार की रात करीब ढाई बजे दर्जन भर से अधिक असलहाधारी बदमाशों ने दो ट्रकों को सडक पर लगाकर धावा बोल दिया।

बदमाशों ने गोदाम के चौकीदार डूंगर सिंह बनौला को बंधक बना लिया।इसके बाद बदमाशों ने गोदाम का शटर व ताले तोड दिये और चौकीदार का मोबाइल व टार्च छीन ली।

बदमाश गोदाम से राशन लुटने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान चौकीदार ने किसी तरह से खुद को बंधन मुक्त कर हाईवे पर भाग आया।

चौकीदार को भागते देखकर बदमाशों ने उस पर फायर किया लेकिन फायर मिश हो गई।चौकीदार भागकर पास में रहने वाले स्कूली बच्चों के कमरे के पास पहुंचा और बच्चों से फोन कराकर पुलिस को बुलाया।

पुलिस को आता देखकर बदमाश दोनों ट्रकों के साथ फरार हो गये।चौकीदार की होशियारी के चलते बीकेटी के सरकारी गोदाम का राशन लुटने से बच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की कंबिग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।गोदाम के निरीक्षण के दौरान पुलिस को बदमाशों के द्वारा फेंकी गई लंबी छुरी मिली है।


शुक्रवार की दोपहर आवश्यक वस्तु खाद्य निगम के अधिकारियों,आपूर्ति निरीक्षक ने गोदाम का निरीक्षण किया।गोदाम प्रभारी अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ डा.राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

महीने भर पहले भी हुई थी सरकारी गोदाम में चोरी
बीकेटी के सरकारी राशन गोदाम में 27 जनवरी की रात भी चोरों ने सीतापुर हाईवे पर ट्रक लगाकर 217 बोरी गेहू,57 बोरी चावल व 13 बोरी चीनी चोरी की थी।

गोदाम प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा पुलिस इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी है।इसके बाद गोदाम की रखवाली के लिए चौकीदार की तैनाती की गई थी।

नहीं उठा 100 नंबर
वारदात के बाद खुद को बंधन मुक्त कराने के बाद गोदाम के चौकीदार ने सबसे पहले 100 नंबर डायल किया।लेकिन कई बार काल करने के बावजूद फोन नहीं उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed