फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beaten by hotel Manager

घटिया खाना दिया, टोकने पर पूरे परिवार को धुना

Tue, 26 Nov 2013 11:38 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
beaten by hotel Manager

गोमतीनगर के क्षेत्र में जलनिगम के इंजीनियर के बेटे के तिलक समारोह में घटिया खाने का उलाहना देने पर सोमवार देररात रेस्टोरेंट प्रबंधक ने कर्मचारियों की मदद से इंजीनियर व उसके परिवार को बंधक बनाकर पीटा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। इंजीनियर ने तहरीर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,विश्वास खंड निवासी व जलनिगम में इंजीनियर हरिश्चंद्र के बेटे का आज तिलक समारोह था। विवेक खंड स्थित ग्रीन रेस्टोरेंट में अतिथियों को दावत दी थी।
विज्ञापन


पढ़ें- इंस्पेक्टर साहब शादी में गए थे, इधर चोरों ने माल उड़ा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमानों द्वारा घटिया खाने व अन्य अव्यवस्था की शिकायत से नाराज हरिश्चंद्र ने समारोह के समापन पर रेस्टोरेंट प्रबंधक को उलाहना दिया।

इसे लेकर नोकझोंक होने लगी। मैनेजर ने अच्छे खाने का दावा करते हुए पूरा भुगतान चुकता करने पर दबाव बनाया।

पढ़ें- प्रेमिका ने किया था खुदकुशी को मजबूर, गिरफ्तार


हरिश्चंद्र का आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर मैनेजर ने रेस्टोरेंट का शटर गिरा दिया और कर्मचारियों की मदद से उन्हें व उनके बेटे-दामाद से मारपीट शुरू कर दी। परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा और लूटपाट की।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले मैनेजर ने शटर खुलवाया। बाहर खड़े गुंडों ने हरिश्चंद्र व उनके परिवार पर हमला बोल दिया।

थोड़ी देर में पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

हरिश्चंद्र ने मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं रेस्टोरेंट प्रबंधक ने भुगतान मांगने पर झगड़े की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed