फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baratis were beaten up in gurubakshganj in Raebareli.

Raebareli News: डीजे में डांस को लेकर बारातियों की पिटाई, दूल्हा समेत कई घायल

Thu, 07 Jul 2022 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Jul 2022 03:57 PM IST
सार

रायबरेली के एक गांव में बरातियों के डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लड़के पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Baratis were beaten up in gurubakshganj in Raebareli.
मारपीट में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां गांव में बुधवार की रात आई बारात में अगवानी के दौरान डीजे में नाचने को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने लड़के पक्ष वालों की पिटाई कर दी, जिसमें दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी की सारी रस्में पूरी हुईं। दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे बैसन निवासी गया प्रसाद के बेटे करन की बारात बुधवार की रात बसिगवा गांव आई थी। अगवानी के दौरान बज रहे डीजे में नाचने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी, जिनमें दूल्हा करन व उसके पिता सुखदेव व विमलेश को गंभीर चोटें आई। कई और लोग भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला किसी तरह से शांत कराया और पूरे समय मौजूद रहकर शादी की रस्में पूरी करवाई बाद में पुलिस ने दूल्हा करन की तहरीर पर नरेश, बसंते धुन्नू और गीता के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed