फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bag of Former minister stolen

पूर्व मंत्री को कार से तेल गिरने का झांसा दे उड़ाया ब्रीफकेस, लाखों रुपये समेत ये था सामान

Sat, 15 Jun 2019 04:48 PM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 15 Jun 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bag of Former minister stolen
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के मानकनगर थाने में सीतापुर निवासी पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी ने अज्ञात टप्पेबाजों पर कार से ब्रीफकेस उड़ाने का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व मंत्री कार से अमौसी एयरपोर्ट से अपने घर जा रहे थे तभी टप्पेबाजों ने तेल गिरने का इशारा करके उन्हें रुकवा लिया।

विज्ञापन


कार रुकते ही टप्पेबाज उनकी सीट पर रखा ब्रीफकेस उड़ा ले गए। ब्रीफकेस में सवा दो लाख रुपये नकद समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की है। पूर्व मंत्री अमौसी एयरपोर्ट से घर की तरफ जा रहे थे। आलमबाग चौराहा पर जाम लगा था। इसी दौरान सड़क पर खडे़ एक लड़के ने उनकी कार से ऑयल लीक होने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे उतरकर ड्राइवर ने कार का बोनट खोला और कपड़े से तेल साफ करने लगा। इस दौरान एक अन्य टप्पेबाज उधर आया और कार के इंजन से धुआं निकलने की बात कही। उसने कहा कि गाड़ी से उतर जाइए। इसमें आग लग सकती है।

एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज

Bag of Former minister stolen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उसकी बातें सुनकर पूर्व मंत्री भी कार से उतर गए और ड्राइवर के पास जाकर इंजन चेक करने लगे। कुछ देर में ड्राइवर ने बोनट बंद किया और हरदोई रोड आईआईएम बाइपास होते हुए सीतापुर स्थित पूर्व मंत्री के घर पहुंच गया।

कार से उतरकर ड्राइवर पीछे की सीट पर रखा ब्रीफकेस उठाने गया तो उसके होश उड़ गए। ब्रीफकेस गायब था। उसने पूर्व मंत्री को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने एसएसपी कलानिधि नैथानी को फोन कर घटना की सूचना दी। एसएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed