फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bad food served in KGMU.

केजीएमयू : मरीज के खाने में निकला कीड़ा, तीमारदारों का हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 30 Aug 2021 12:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Aug 2021 12:19 PM IST
सार

केजीएमयू में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में कीड़ा निकलने से हंगामा मच गया। जिसके बाद सभी मरीजों ने भोजन करने से इंकार कर दिया। प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
bad food served in KGMU.
मरीज के खाने में निकला कीड़ा (लाल घेरे में)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू में रविवार को मरीज के खाने में कीड़ा निकलने के बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। तीमारदारों ने मामले की शिकायत केजीएमयू प्रशासन से की। खाने में कीड़ा निकलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन


केजीएमयू में इस वक्त भर्ती मरीजों को यहीं के किचन से मुफ्त में भोजन दिया जाता है। साथ ही डिब्बा बंद उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाते हैं। मरीज के हिसाब से डायटीशियन डायट तय करते हैं। रविवार को एक मरीज के खाने में कीड़ा निकलने की बात सामने आई। मरीज ने यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने तीमारदारों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद खाने का दूसरा थाल दिया, लेकिन मरीज खाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद कई और मरीजों ने भी खाना खाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि केजीएमयू में मरीजों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाने में कीड़ा निकलने के मामले का संज्ञान ले लिया गया। इसके लिए जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed