देवर के बाद भाभी के बने किसी और से भी अवैध संबंध, खौफनाक हश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाजायज संबधों के चलते देवर ने अपनी भाभी के साथ दुराचार के बाद उसके हत्या की कोशिश की थी। इसका खुलासा पुलिस की तफ्तीश में हुआ है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके भाभी से नाजायज संबंध थे। महिला के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी।
देवर से संबंध बनाने के बाद भाभी ने गांव के एक अन्य युवक से संबंध बना लिया। इसकी जानकारी जब उसे (देवर) को हुई तो वह खुद को रोक नहीं पाया और भाभी को प्राथमिक विद्यालय मे बुलाकर उसके साथ पहले दुराचार किया और फिर उसकी हत्या की कोशिश की। इसके बाद वह भाग निकला।
बता दें कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ 31 मार्च की देर शाम गांव के प्राथमिक विद्यालय के टायलेट में दुराचार किया गया था। महिला के श्वसुर ने गांव के दो युवकों के खिलाफ थाना वजीरगंज में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने मंगलवार को बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला के पति की मृत्यु के बाद देवर सुशील से नाजायज संबंध थे। एसपी ने बताया कि इसी बीच महिला के गांव के रहने वाले एक युवक से भी नाजायज संबंध हो गए।
आगाह किया था भाभी को
इसकी जानकारी जब सुशील को हुई तो वह भाभी को उससे दूर रहने की हिदायद दिया। मगर वह नहीं मानी। तभी सुशील ने भाभी को रास्ते से हटाने की ठान ली और 30 मार्च को वह दिल्ली से फैजाबाद पहुंचा। यहां गांव में छिपकर एक दिन गुजारे।
दूसरे दिन प्लान के मुताबिक उसने अपनी भाभी को प्राथमिक विद्यालय में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसे लगा कि भाभी मर चुकी है तो उसने भाभी के मुंह पर दो बार ईंट से वार किया और फरार हो गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम दिल्ल्ली भेजी गई तो पता चला कि सुशील वहां नहीं है। संदेह होने पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने दुराचार व हत्या की कोशिश करना कबूल किया।
महिला के साथ प्राथमिक विद्यालय में 31 मार्च की देर शाम दुराचार के बाद उसे मारने की कोशिश की गई थी। पुलिस को मौके पर मिली खून लगी ईंट, महिला की टूटी चूड़ियां व आरोपी की शर्ट के बटन ने पुलिस की तफ्तीश में दुराचार के पीछे छिपे राज को फास कर दिया। पुलिस ने मौके पर मिले सुबूत और आरोपी के मोबाइल व उसकी पत्नी से हुई बातचीत के सीडीआर (काल डाटा रिपोर्ट) को खंगाला तो सच्चाई सामने आ गई।
महिला की हत्या की कोशिश करने के आरोपी सुशील की पत्नी शादी के कुछ दिनों बाद से ही जानकारी हो गई थी कि उसके पति के अपनी भाभी से नाजायज संबंघ है। मगर सास-श्वसुर के दबाव के कारण वह चुप थी। पत्नी की चुप्पी ने पति को वारदात का आरोपी बना दिया। इसका खुलासा आरोपी की पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में किया है।