फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt of rape in kanpur

मेडिकल कॉलेज कैंपस के अंदर लड़की के कपड़े फाड़े

Mon, 10 Aug 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
Attempt of rape in kanpur
यूपी के कानपुर मेडिकल कालेज कैंपस में रविवार रात नशे में धुत क्लर्क करुणा निधि सिंह ने एक महिला फार्मासिस्ट को उसके घर की सीढ़ियों पर दबोच लिया और कपड़े फाड़ कर रेप की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर खुरपी लेकर उसे दौड़ा लिया और जान से मारने की कोशिश की। कैंपस के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी लिपिक मौके से भाग निकला। थाने में महिला फार्मासिस्ट ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कमल यादव का कहना है कि छेड़छाड़,हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

महिला फार्मासिस्ट मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक अस्पताल में कार्यरत है। वह मेडिकल कालेज कैंपस में सरकारी आवास में रहती हैं। इनके पड़ोस में आईडीएच (संक्रामक रोग विभाग) का क्लर्क करुणा निधि सिंह रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सहेली के घर ठंडा पानी लेने गई थी

Attempt of rape in kanpur

महिला फार्मासिस्ट ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर के सामने रहने वाली एक महिला मित्र के घर से ठंडा पानी लेकर लौट रही थीं तभी करुणा निधि ने उनका पीछा किया।

कालोनी की सीढ़ियों पर उन्हें दबोच लिया। छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर करुणा निधि दौड़कर अपने घर गया और खुरपी ले आया। उन्हें जान से मारने की नीयत से खुरपी लेकर दौड़ा लिया। उनके शोर मचाने पर कैंपस के लोग जुट गए। भीड़ देख आरोपी भाग निकला।

इंस्पेक्टर के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के घर में दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है। बकौल इंस्पेक्टर प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने नशे में वारदात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed