फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on police team in Baldiray Sultanpur.

सुल्तानपुर में पुलिस वैन पर हमला, मारपीट के दो आरोपियों को छुड़ाया

Tue, 30 Mar 2021 10:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team in Baldiray Sultanpur.
- फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समर्थकों ने पुलिस वैन पर हमला कर मारपीट के दो आरोपियों को छुड़ा लिया। पूरे झुरहू गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर सोमवार को फूलमती पत्नी हेमराज और रवि यादव के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन


आरोप है कि रवि के समर्थन में बाहर से आए लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं को मारा पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस आशुतोष सिंह, दिवाकर, सत्यम यादव और एक अन्य को गिरफ्तार कर वैन से हलियापुर थाने ला रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि हलियापुर बाजार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयासिंह के समर्थकों ने वैन घेरकर सत्यम और एक अन्य आरोपी को छुड़ा लिया। अचानक हुए हमले में एसओ को असलहा तक निकालना पड़ा। बाद में कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने हालात संभाले। पुलिस ने मंगलवार को ब्लॉक पूर्व प्रमुख के पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर लाठी-डंडा, असलहे से हमला कर दिया

बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के पूरे झुरहू गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर सोमवार को फूलमती पत्नी हेमराज और रवि यादव के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हेमराज आदि ने रवि यादव की एक दीवार ढहा दी। इस पर रवि यादव ने फोन करके पूर्व प्रमुख दया सिंह पत्नी रवींद्र प्रताप सिंह निवासी हलियापुर के पुत्र आशुतोष सिंह उर्फ आशू व अन्य को बुला लिया।

पूर्व प्रमुख के पुत्र आशुतोष समर्थकों संग पूरे झुरहू गांव पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक गांव पहुंचे लोगों ने फूलमती के घर पर लाठी-डंडा, असलहे से हमला कर दिया। फूलमती, प्रेमराजी, मायावती और अर्चना की पिटाई कर दी। घर में मौजूद पुरुष छत से कूद कर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही एसओ हलियापुर मोहम्मद अरशद खान को दी।

पीआरबी के एसआई सुशील कुमार, महिला आरक्षी पूनम और विषकला गांव पहुंच गईं। थोड़ी ही देर में एसओ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आशुतोष सिंह उर्फ आशू, दिवाकर, सत्यम यादव और एक अन्य को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से हलियापुर थाने ले जा रही थी। हलियापुर बाजार में पूर्व प्रमुख के समर्थकों ने पुलिस वैन को घेरकर सत्यम यादव और एक अन्य आरोपी को छुड़ा लिया।

वीडियो बना रही महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास किया

पुलिस के विरोध पर आशुतोष और दिवाकर को समर्थक नहीं छुड़ा सके। घटना का वीडियो बना रही महिला आरक्षी विषकला से कुछ लोगों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। समर्थकों से घिरे एसओ ने फोन कर हालात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

सूचना के बाद सीओ बल्दीराय विजयमल यादव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल को देख हमलावर फरार हो गए। पूरे झुरहू गांव में पुलिस टीम पर हमलाकर दो लोगों को छुड़ाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को रवि यादव, दुखी निवासी पूरे झुरहू, आशुतोष सिंह उर्फ आशु, दिवाकर सिंह और रामदवन सिंह निवासी हलियापुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने रवि यादव की दीवार गिराने व मारपीट के आरोप में कुंज बिहारी, राम बिहारी और प्रदीप कुमार, हेमराज निवासी पूरे झुरहू का पुरवा थाना हलियापुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed