फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on brother

प्रेम प्रसंग में भाई पर कर दिया कुल्हाड़ी से वार

Sun, 04 Aug 2013 08:21 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
attack on brother

गोसाईगंज के हुसैनपुर गांव में पुरानी रंजिश में एक भाई ने नित्याक्रिया के लिए जा रहे अपने चचेरे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर दिया।

विज्ञापन


हमले में चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने घर वालों की मदद से घायल को बलरामपुर अस्पताल भर्ती कराया।

उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने चचेरे भाई के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। गोसाईगंज के दरोगा विनोद कुमार के मुताबिक, अमेठी के मजरा घुसकर के हुसैनपुर गांव निवासी लायक राम यादव (25) खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन


लायकराम की अपने चचेरे भाई बसंत लाल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों में विवाद हो चुका है। बीते दो अगस्त की रात नौ बजे दोनों में विवाद हुआ जिस पर बसंत लाल ने घर में घुसकर लायकराम की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, घर में लायक राम के साथ उसके भाई पप्पू यादव के आ जाने पर बसंत को उल्टे पैर भागना पड़ा। उसके बाद देर रात बसंत नित्यक्रिया के लिए घर से निकला। रास्ते में घात लगाकर बैठे बसंत ने लायक राम पर कातिलाना हमला कर दिया।

बसंत ने लायक राम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से लायक राम सड़क पर गिर गया। एसओ गोसाईगंज राम बाबू यादव का कहना है कि घायल लायक राम के भाई पप्पू यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी बसंत की तलाश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed