{"_id":"631341c1a9ad6557170658ba","slug":"attack-on-a-farmer-family-in-banthara-thana-kshetra-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: वर्चस्व की जंग में दबंगों का किसान परिवार पर हमला, किशोर को मारी गोली, महिलाओं सहित कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime: वर्चस्व की जंग में दबंगों का किसान परिवार पर हमला, किशोर को मारी गोली, महिलाओं सहित कई घायल
Sat, 03 Sep 2022 06:35 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:35 PM IST
सार
बंथरा थाना क्षेत्र में वर्चस्व की जंग का शिकार एक किशोर व कई महिलाएं बनीं। ग्रामीणों ने किसान परिवार पर हमला कर लहूलुहान कर दिया और किशोर को गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर वर्चस्व को लेकर एक गांव के लोगों ने दूसरे गांव के किसान के घर पर धावा बोल दिया। अवैध तमंचा, फावड़ा व लाठी-डंडों के साथ पहुंचे दंबगों ने परिजनों को पीटा और किशोर को गोली मार दी। वहीं घर में मौजूद महिलाओं को भी नही छोड़ा।
विज्ञापन
दबंगों की मारपीट से एक वृद्ध व तीन महिलाओं सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार के चिल्लाने की अवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचते इससे पहले ही दबंग मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को घटना स्थल से एक तमंचा, कारतूस व दो मोटरसाइकिल तथा फावड़ा पड़ा मिला है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ऐन गांव में रहने वाले राम प्रसाद का बेटा आशीष गांव के ही एक अन्य युवक नीरज के साथ शुक्रवार को दिल्ली जा रहा था। इस दौरान आशीष का छोटा भाई (17) उसे छोड़ने गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान मवई चौराहे पर एक अंडे की दुकान पर मौजूद लोनहा गांव के एक युवक से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसी रंजिश को लेकर शनिवार को लोनहा गांव के सैकड़ों लोगों ने राम प्रसाद के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंग लाठी-डंडों के साथ अवैध तमंचा व फावड़ा भी लाए थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने राहुल (17) के सिर मे गोली मार दी। जबकि राम प्रसाद व उनकी पत्नी माया (50) पर फावडें से वार कर लहूलुहान कर दिया। जबकि उनकी बहू रोशनी, सुनीता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।