{"_id":"6283acd63ddaf02dd01c1bf3","slug":"attack-on-a-businessman-in-manak-nagar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Lucknow: पुरानी रंजिश में बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime in Lucknow: पुरानी रंजिश में बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच जारी
Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सौजन्य से पूछताछ की तो पता चला कि उसके ऊपर हमला अमीनाबाद निवासी ललित सोनकर ने किया है। वहीं पत्नी मुस्कान ने ललित सोनकर के खिलाफ हमले की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मानकनगर इलाके के पूरननगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी सौजन्य शरण को गोली मार दी। वारदात नकाबपोश बदमाश ने अंजाम दिया। पीड़ित के परिजनों ने इलाके के जिलाबदर बदमाश पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वारदात सिंगारनगर कालोनी के पास एक चाय के होटल के पास हुई। वारदात के दौरान व्यापारी वहां चाय पीने गया था। गंभीर हालात में उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं डीसीपी मध्य ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मानकनगर अतुल कुमार के मुताबिक कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी संजीव शरण का बेटा सौजन्य शरण का आई लेंस की आपूर्ति का कारोबार है। वह कृष्णानगर इलाके में निजी अपार्टमेंट में पत्नी मुस्कान व बेटी के साथ रहता है। मंगलवार सुबह सिंगारनगर कालोनी से पूरननगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर गेट है। वहीं पर एक चाय का होटल है। जहां व्यापारी सौजन्य चाय पीने आया था। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली सौजन्य के कंधे पर लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सौजन्य से पूछताछ की तो पता चला कि उसके ऊपर हमला अमीनाबाद निवासी ललित सोनकर ने किया है। वहीं पत्नी मुस्कान ने ललित सोनकर के खिलाफ हमले की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
व्यापारी को कॉल कर बुलाया था पूरननगर
अस्पताल पहुंचे घायल व्यापारी के परिजनों के मुताबिक वारदात के पहले सौजन्य घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। बातचीत के दौरान उसे पूरन नगर आलमबाग इंटर कालेज के पास मिलने के लिए बुलाया गया। बात खत्म होने के बाद सौजन्य उससे मिलने के लिए आलमबाग इंटर कालेज के पास गया। जहां उसे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि उसे कॉल कर हत्या करने के लिए ही बुलाया गया था। इस साजिश को सौजन्य समझ नहीं सका।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते चली गोली
घायल कारोबारी के परिजनों का आरोप है कि सौजन्य का ललित से लगभग आठ साल से विवाद चल रहा है। आरोपी दबंग किस्म का बदमाश है जिसके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज हैं। आरोपी के भय के कारण सौजन्य ने अमीनाबाद का मकान आधे दामों में बेच दिया। इसके बाद चार साल से किराए के मकान में रहते हैं। इसके बाद आरोपी बदमाश उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। यहां तक कि रिश्तेदारों के घर भी पहुंच हंगामा कर चला आता था। जिस पर उनके रिश्तेदारों ने भी आरोपी दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखे हैं।