फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack in massage parlour of lucknow

मसाज पार्लर गया था मसाज करवाने, यहां जान के पड़ गए लाले

Mon, 04 Jan 2016 12:11 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
attack in massage parlour of lucknow

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में रविवार रात मसाज पार्लर आए ग्राहक को संचालक व उसके बाउंसरों ने कातिलाना हमला करके खून से लथपथ कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को आता देख संचालक अपने बाउंसरों संग भागने लगा। पुलिस ने संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी अमर दीप दीक्षित ने एक माह पहले ढाई हजार रुपये का मसाज का पैकेज बुक कराया था। रविवार शाम करीब सात बजे वह मसाज पार्लर आया था।
विज्ञापन

पैकेज वापस मांगा तो लोहे की रॉड से हुआ हमला

attack in massage parlour of lucknow

करीब दो घंटे तक नंबर न आने पर अमर दीप ने अपना पैकेज वापस मांगते हुए हंगामा किया। यह देख बांउसर मोहित, अनुराग, विवेक व मुकेश ने उस पर लोहे की रॉड से हमला करके खून से लथपथ कर दिया।

बीच बचाव करने पहुंचे अमरदीप के साथी सुरसेन यादव की पिटाई की। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस को आता देख संचालक अंजनी खरे पार्लर बंद करके भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों को दबोच लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed