{"_id":"2574487a8a49638fa5974bed9d72fb28","slug":"arrested-with-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों और लालबत्ती वाहनों समेत 14 दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों और लालबत्ती वाहनों समेत 14 दबोचे
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 25 Dec 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मंगलवार रात मोहनलालगंज के सिसेंडी से असलहों से लैस लालबत्ती लगे लग्जरी वाहनों पर सवार 14 लोगों को दबोचा लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पांच गाड़ियां,चार राइफल,एक रिवॉल्वर एवं वायरलेस सेट बरामद हुआ है।
डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा के मुताबिक, देर रात सूचना मिली कि लग्जरी वाहन के काफिले में सवार कुछ लोग कस्बे में एक मंत्री के नाम का रौब जमाकर लोगों से अभद्रता कर रहे हैं।
सूचना पर बंथरा,सरोजनीनगर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस के आने के भनक पाकर सारे युवक भाग निकले।
पुलिस को पीछा करते देख काफिला जुनाबगंज से मोहन लालगंज की ओर मुड़ गया जिस पर मोहनलालगंज व गोसाईगंज पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस ने घेरे बंदी कर सिसेंडी तिराहे पर काफिले को रोका। काफिले को रोकते ही लग्जरी वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस पर असलहे तान दिए।
पुलिस ने भी असलहा ताना। इस पर सबने समर्पण कर दिया। डीआईजी ने बताया िक फाहद,उमर मोनिस,राहुल,अबु बकर,अमर बहादुर,ताज मोहम्मद,शराफत अली,श्याम समेत सभी 14 लोग लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
फाहद प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। इनके पास से तीन वाहनों से लालबत्ती,तीन लाइसेंसी राइफल,एक बिना लाइसेंस राइफल, एक लाइसेंसी रिवाल्वर मिला है।
युवकों ने पुलिस को भी एक मंत्री का नाम लेकर अर्दब में लेने की कोशिश की थी लेकिन उनकी चली नहीं।