फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested after thirty years

तीस साल से फरार बदमाश आखिरकार गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2014 08:24 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
Arrested after thirty years

नाका पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीस साल से आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे बदमाश मुन्ना भुजाली (55) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुन्ना बाजारखाला के मोती झील में फेब्रीकेटर्स की दुकान चला रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का आदेश भी जारी कर रखा था। मगर,सही पता न मालूम होने के चलते पुलिस उसकी तलाश में भटक रही थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह के मुताबिक,बाजारखाला के मोतीझील कॉलोनी निवासी मुन्ना भुजाली को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर छूटने के बाद कुछ दिन पेशी पर आया और फिर गायब हो गया। तीस साल से उसके खिलाफ वारंट जारी था। गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने कुर्की का भी आदेश दिया।

लेकिन घर का सही पता न होने के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। इस बीच पुलिस को मुन्ना के मोती झील में ही फेब्रीकेटर्स की दुकान चलाने की सूचना मिली।


इंस्पेक्टर नाका पुष्टि के लिए सादी वर्दी में घोड़े को नाल लगवाने के बहाने उसकी दुकान पर पहुंचे। पहचान के बाद बहाने से ऐशबाग बुलाकर धर दबोचा। उधर,गिरफ्तारी को लेकर मुन्ना का परिवार सकते में हैं।

एसआई की परीक्षा दे चुकी बेटी का कहना है कि पापा को साजिशन फर्जी मुकदमे में फंसाया गया था। वारंट या कुर्की का आदेश जारी होने की जानकारी तक नहीं थी। यदि ऐसा होता तो कोर्ट में पेश होकर जमानत कराई जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed