{"_id":"633bcf3ad72a06454108af14","slug":"an-eight-years-old-girl-raped-in-ashiyana-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashiyana Lucknow: पड़ोसी निकला दरिंदा, कार्टून दिखाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ashiyana Lucknow: पड़ोसी निकला दरिंदा, कार्टून दिखाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म
Tue, 04 Oct 2022 11:44 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:44 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आशियाना में एक पड़ोसी ने कार्टून दिखाने के बहाने एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखपुकार पर मदद के लिए आई मां ने अधेड़ को पकड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आशियाना इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी उमाशंकर ने कार्टून दिखाने के बहाने आठ साल की मासूम को बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीखपुकार पर पहुंची उसकी मां ने दरिंदे को पकड़ लिया।
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि आरोपी अक्सर बच्ची के साथ खेलता था, लेकिन यह ख्याल कभी आया ही नहीं कि ऐसी गंदी हरकत कर सकता है। बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, आरोपी उमाशंकर (55) अविवाहित है और मूलरूप से कुशीनगर का रहने वाला है। आशियाना में रहकर पुताई का काम करता है। वह अक्सर बच्ची के साथ खेलता था। इसके चलते पीड़ित परिवार उस पर भरोसा करता था। दोपहर करीब दो बजे आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को कार्टून दिखाने के बहाने बुलाया और उसके साथ गंदी हरकत की।
विज्ञापन
बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गई। इस बीच आसपास के लोगों भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी के मुताबिक, बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।