{"_id":"5be6925fbdec22696e0e571a","slug":"alcohol-sales-man-killed-in-gosaiganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
इसी कार में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज में बुधवार देर रात शराब ठेके के सेल्समैन बनवारीलाल (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पड़ोसी की कार लेकर दोस्तों से मिलने के लिए सैनिक ढाबा जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
देर रात तक बनवारीलाल घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सड़क किनारे उसका शव पाया गया। पड़ोसी की कार पास में ही पलटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि कार पलटने से बनवारीलाल की मौत हुई है जबकि परिवारीजनों ने हत्या करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बनवारीलाल मूलरूप से बाराबंकी के सतरिख थानाक्षेत्र स्थित बांसूखेड़ा के मजरा तीरगांव का रहने वाला था। वह तीरगांव में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। बुधवार रात दीपावली पूजन के बाद उसने गांव के ही सुरेश से कार मांगी। बनवारी के बड़े भाई इंद्रपाल ने बताया कि वह चार दोस्तों के साथ गंगागंज स्थित सैनिक ढाबे पर खाना खाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
देर रात तक वह लौटकर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया। मोबाइल से भी संपर्क न होने पर परिवारीजन उसे ढूंढने निकले। फतेहपुर गांव के पास सड़क किनारे सुरेश की कार पलटी देख सबके होश उड़ गए। कार के पास पहुंचे तो कुछ ही दूर पर बनवारीलाल को पड़ा देख उनकी चीखें निकल गईं।
बनवारी के शरीर पर चोटों के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। परिवारीजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बनवारी किससे मिलने गया था? उसके साथ क्या हुआ? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बनवारी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।