{"_id":"612c6a248ebc3ef1634abeae","slug":"acid-attack-on-a-girl-in-maharajganj-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: घर के बाहर सो रहे भाई-बहन पर एसिड फेंका, लड़की की शादी कहीं और करने से नाराज था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: घर के बाहर सो रहे भाई-बहन पर एसिड फेंका, लड़की की शादी कहीं और करने से नाराज था आरोपी
Mon, 30 Aug 2021 11:09 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:09 AM IST
सार
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी बबलू लोध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज कोतवाली के एक गांव में अपने घर के बाहर सो रहे भाई-बहन पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इससे दोनों झुलस गए। एसिड अटैक से चीख-पुकार मच गई और गांव वाले एकत्र हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी बबलू लोध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई है कि बबलू और वादी की पुत्री के बीच बातचीत हुआ करती थी। लड़की की शादी की बात कहीं और होने पर बबलू ने ऐतराज जताया था तथा उसके पिता को मारने की धमकी दी थी | पुलिस ने भाई-बहन को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन