फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Acid Attacker absconding

दरिंदे मामा की तलाश में खंगाले होटल,निरस्त होगा पासपोर्ट

Tue, 04 Feb 2014 10:02 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
Acid Attacker absconding

इकतरफा प्यार में 11वीं छात्रा को अगवा कर तेजाब से जलाने के आरोपी चचेरे मामा की तलाश में पुलिस ने नाका क्षेत्र के कई होटल खंगाले।

विज्ञापन


इसके साथ दो टीमों ने रायबरेली के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पासपोर्ट निरस्त कराने की कार्रवाई भी हो रही है।

सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने जा रही छात्रा को बाराबिरवां से अगवा कर कार में बैठाकर धमकाने व तेजाब फेंकने के आरोपी चचेरे मामा रियाज अहमद की तलाश में पुलिस ने महाराजगंज में उसके घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी।

दूसरी टीम ने रायबरेली में उसके करीबी लोगों के यहां छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने उसके पासपोर्ट का नंबर मालूम किया और उसे निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। रिश्तेदारों पर दबाव बनाने पर पता चला कि रियाज अक्सर नाका क्षेत्र के होटलों में ठहरता था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने विभिन्न होटल खंगाले। रियाज को पहचानने के लिए उसकी फोटो व छात्रा के परिवार की मदद ली जा रही है। उधर, महाराजगंज में रियाज के घर से कार बरामद कर आशियाना थाने लाने वाले पुलिसकर्मियों की पैंट भी जल गई। कारण अगली सीट पर तेजाब पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से तलाश
फरार रियाज का कुछ पता न चलने पर पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लेने के साथ उसके परिवार के कुछ लोगों के नंबर हासिल किए हैं।

पुलिस को शक है कि फरार रियाज पुलिस की गतिविधियों का पता लगाने के लिए किसी अन्य नंबर से अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश करेगा।

महाराजगंज में रियाज की तलाश में दबिशें दे रही पुलिस टीम ने विभिन्न अस्पतालों व निजी चिकित्सकों के यहां भी तहकीकात की। पुलिस को शक है कि छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने के दौरान रियाज को भी छींटे पड़े होंगे। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed