फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Acid atack

'तेजाब' की दहशत में जी हरा ये परिवार

Thu, 24 Oct 2013 09:18 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
Acid atack

‘मुकदमा वापस ले लो वर्ना तेरी छोटी बहन को भी तेजाब से नहला दूंगा।’ युवती पर तेजाब फेंकने के आरोपी की इस धमकी के बाद आलमबाग निवासी रेलवे कर्मचारी का पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवारवालों ने बुधवार को एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने मदद का आश्वासन देते हुए उन्हें एएसपी आलमबाग के पास भेजा।

आलमबाग निवासी युवती को 17 जून 2012 की रात आठ बजे घर लौटते वक्त नटखेड़ा के फैज और उसके साथी ने रोक लिया था।

युवती का कहना है कि उसकी दो महीने बाद शादी होने वाली थी, जबकि पहले से शादीशुदा फैज उस पर शादी का दबाव डाल रहा था।

पढ़ें-बीवी ने की दूसरी शादी, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
विज्ञापन


रास्ता रोककर फैज ने फिर शादी की बात कही। इस पर युवती ने उसके परिवारवालों से शिकायत करने की धमकी दी।

इससे गुस्साए फैज ने युवती पर तेजाब उड़ेल दिया। युवती की एक आंख खराब हो गई, एक कान काटना पड़ा। जबकि चेहरे समेत शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उसकी शादी भी टूट गई। पीड़ित के पिता का कहना है कि पुलिस ने फैज को जेल तो जरूर भेज दिया लेकिन बेटी की जिंदगी तबाह हो गई।

यही नहीं आरोपी के परिवार वालों ने इतना धमकाया कि युवती ने अदालत में फैज के पक्ष में बयान दे दिया। जिसके आधार पर फैज को जमानत मिल गई।

जेल से बाहर आते ही फैज ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने हाईकोर्ट में दोबारा बयान देने की अर्जी दाखिल की छोटी बहन को भी तेजाब से नहलाने की धमकी दी।

पीड़ित युवती का कहना है कि 23 जून को उसने फैज के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से फैज का हौसला बढ़ गया है।

अब दोनों भाई रास्ते में आते-जाते परिवार के लोगों को रोककर धमका रहे हैं। यहां तक कि छोटी बहन और भाई ने घर से निकलना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed