फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused of wife's murder escaped from kgmu hospital.

पुलिस वालों को चकमा देकर केजीएमयू से फरार हो गया पत्नी की हत्या का आरोपी, तीन सिपाही निलंबित

Tue, 22 Jan 2019 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jan 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
accused of wife's murder escaped from kgmu hospital.
पत्नी की हत्या का आरोपी विवेक तिवारी - फोटो : amar ujala

केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग से एक कैदी मंगलवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। नौ महीने पहले पत्नी को गोली से उड़ाने के बाद वह बलरामपुर जेल में बंद था। फरार आरोपी का कुछ पता न चलने पर पुलिसकर्मी ने वजीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करके विभागीय जांच शुरू कराई है।

विज्ञापन


पिछले साल 12 अप्रैल को पत्नी रेनू की गोली मारकर हत्या का आरोपी विवेक तिवारी सोमवार सुबह केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मुताबिक, 17 अप्रैल 2018 से जेल में बंद विवेक तिवारी को आरक्षी अरविंद कुमार, राजीव साहू तथा संजय यादव की अभिरक्षा में 12 जनवरी को मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


विवेक ने सोमवार सुबह 7:30 बजे लघुशंका का बहाना किया और तीनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश के साथ वजीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। लापरवाही के चलते तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वजीरगंज पुलिस ने तीनों सिपाहियों को साथ लेकर विवेक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बलरामपुर के क्षेत्राधिकारी शहर ओपी सिंह ने टीमें गठित करके संभावित ठिकानों पर छापामारी कराई। विवेक के परिवारीजनों व करीबी लोगों से तहकीकात की जा रही है। जेल में उससे मुलाकात करने वालों के बारे में छानबीन की जा रही है। जेल सूत्रों का कहना है कि विवेक का दिमागी संतुलन गड़बड़ चल रहा था।

आधी रात को पत्नी को गोली से उड़ाया था

महाराजगंज तराई थाने के गांव हड़पुर मजरे गहिहवा निवासी विवेक तिवारी शहर में किराए के कमरे में पत्नी रेनू व छह बच्चों के साथ रहता था। 12 अप्रैल 18 को देर रात कमरे में सो रही पत्नी रेनू को जगाकर दरवाजा खुलवाया। उससे झगड़ा किया और सिर पर तमंचे से गोली मारकर हत्या की।

इसके बाद जरूरत का सामान बैग में भरकर बाइक से फरार हो गया था। सनसनीखेज वारदात के पांचवें दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। तहकीकात में खुलासा हुआ कि उच्चशिक्षा प्राप्त विवेक तिवारी ठेकेदारी करके पत्नी व छह बच्चों की परवरिश करता था लेकिन तीन साल पहले बेरोजगार हो गया। तंगहाली के चलते घर में कलह शुरू हुई और उसने एक बेटी को राप्ती नदी में फेंककर हत्या की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed