फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused of loot and murder in front of rajbhavan arrested from raebareli

कैशवैन के ड्राइवर की एक चूक बनी राजभवन के पास लूट और हत्या की वजह

Sun, 05 Aug 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Aug 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
accused of loot and murder in front of rajbhavan arrested from raebareli
पुलिस की गिरफ्त में विनीत तिवारी

राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी इलाके में एक्सिस बैंक की कैश वैन से छह लाख रुपए की लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी पहले बैंक लूटने की फिराक में था। शनिवार देर रात करीब तीन बजे गिरफ्त में आए विनय उर्फ विनीत तिवारी ने पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा किया।

विज्ञापन


उसने बताया कि 30 जुलाई को वह हजरतगंज की एक्सिस बैंक में लूट के इरादे से गया था। इस बीच हल्की बारिश होने से वह कैश वैन के पास जाकर खड़ा हो गया। ड्राइवर ने उसे भीगता देख उससे कहा 'वैन में कैश है वरना उसे गाड़ी में बैठा लेता।' यह जानकारी मिलते ही विनीत का शातिर दिमाग बैंक के बजाए वैन को लूटने की योजना बनाने लगा।
विज्ञापन


यहां से पीछा करते हुए वह वीवीआईपी इलाके तक आया। यहां ड्राइवर ने पेशाब करने के लिए गाड़ी को साइड में लगाया और किनारे चला गया। इस दौरान मौका पाकर विनीत कैशवैन के पास आकर खड़ा हो गया। गनमैन इंद्रमोहन ने उसे दूर खड़े होने की हिदायत दी तो विनीत से उसपर दो फायर झोंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख ड्राइवर वैन की तरफ भागा तो विनीत ने उस पर भी फायर कर दिया। बाइक के पास कस्टोडियन ने घेरने की कोशिश की तो उस पर भी फायर झोंक दिया। पैर में गोली लगते ही दोनों किनारे हो गए और आरोप विनीत रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

नरही, श्रीराम टावर, बर्लिंगटन, केकेसी से होता हुआ स्टेशन के पीछे से मानक नगर होता हुआ भोलाखेड़ा अपने घर पहुंचा और बाइक व रुपयों से भरे बैग को छिपा दिया।

कैमरे की नजरों ने पहुंचाया पुलिस को घर तक

हजरतगंज के अति सुरक्षित क्षेत्र में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक के आवास के सामने गनमैन को गोलियों से उड़ाने के साथ नोटों भरे बैग लेकर बाइक से बदमाश चौराहों पर पुलिस की चेकिंग से तो बच निकला लेकिन कैमरे की नजर उसका पीछा करती रही। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देते हुए आईजी ने बताया कि वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बाद लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक खुद मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम में डटे रहे। पुलिस की टीमों से निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराए और कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस की टीम लुटेरे के ठिकाने तक जा पहुंची।

राजभवन से चंद कदम दूर कानून मंत्री के घर के सामने दिनदहाड़े वारदात के सीसीटीवी फुटेज और लुटेरे के फरार होने की क्लिप देखने के बाद पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पांडेय ने सीसीटीवी फुटेज से पीछा करने की रणनीति तैयार की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विभिन्न थानों के साथ पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमों को प्रतिष्ठानों व आवासों पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के आदेश दिए।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने खुद मॉडर्न पुलिस कंट्रोल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस टीम ने शुक्रवार को केकेसी के पास तक के फुटेज एकत्र किए। इसके बाद लुटेरा कृष्णानगर इलाके के सीसीटीवी कैमरों में नजर आया। पुलिस की टीम कृष्णानगर की तरफ बढ़ रही थी। पुलिस द्वारा एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा के साथ प्रसारित कराए फुटेज में नजर आए लुटेरे से मिलते जुलते हुलिया वाले लोगों के बारे में नागरिकों ने जानकारी देनी शुरू की। कृष्णानगर क्षेत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस का शक पुख्ता हुआ और शनिवार को लुटेरे के ठिकाने तक जा पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed