{"_id":"45388ce82b6044a0c6c84e1c195b6ae7","slug":"accident-on-barabanki-highway-couple-died-son-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा बुरी तरह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा बुरी तरह जख्मी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के हाईवे बाईपास पर बड़ेल गांव के निकट ट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक दंपती लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अधिकारी थे। हादसा उस समय हुआ जब वे आजमगढ़ स्थित अपने गांव से लखनऊ लौट रहे थे।
ग्रामीणों ने दपंती के शव को कार से बाहर निकाला और पुत्र को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे प्रतापचंद्र (40) पत्नी सावित्री देवी (38) व 14 वर्षीय पुत्र शिखर के साथ बाराबंकी हाईवे बाईपास स्थित बड़ेल गांव के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। लखनऊ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में लेखाकार के पद पर तैनात प्रताप व ऑडिटर सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई।
शिखर को गंभीर हालत में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया है। शिखर ने बताया कि कार उसके पापा ड्राइव कर रहे थे। वे लोग आजमगढ़ स्थित अपने गांव हथिया से वापस लौट रहे थे।
उसने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह ने दंपती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया गया है और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, चालक फरार हो गया।