{"_id":"e61f236499ba634604143e7d166ad3ea","slug":"accident-in-madiyao","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार लोडर ने मासूम समेत दो को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार लोडर ने मासूम समेत दो को रौंदा, मौत
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार हाफ डाला ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला दूर जा गिरी।
विज्ञापन
जबकि मासूम व बाइक चला रहा युवक फंसकर घिसटने लगे। भागने की कोशिश में चालक ने डाला की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर राहगीरों ने दौड़ाकर उसे रोका और खून से लथपथ मासूम व युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटने के साथ ही तोड़फोड़ के बाद डाला फूंकने पर आमादा हो गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। उधर, ट्रॉमा सेंटर पहुंचाए जाने से पहले मासूम व युवक ने दमा तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। तकरोही निवासी रमेश लोधी की पत्नी निर्मला (35) रक्षाबंधन पर मड़ियांव के गाजीपुर गांव भाई अशोक को राखी बांधने आई थी।
शाम करीब पांच बजे बेटी लल्लो (10) को लेकर बाराबंकी के महमूदपुर निवासी बहनोई संजय (25) के साथ बाइक से आईआईएम रोड स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी।
प्रबंधनगर चौकी के पास तेज रफ्तार हाफ डाला ने बाइक में टक्कर मार दी। निर्मला छिटक कर दूर जा गिरी, जबकि संजय व लल्लो बाइक समेत डाला में फंसकर घिसटने लगे।
आसपास मौजूद लोगों ने पीछाकर किसी तरह डाला रुकवाया। गुस्साई भीड़ घायलों को निकालने के साथ ही डाला चला रहे बुद्धेश्वर निवासी नवेंद्र गुप्ता पर टूट पड़ी। तोड़फोड़ के साथ ही डाला फूंकने की भी कोशिश की।
हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। इसके साथ ही घायलों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। लेकिन तब तक मासूम और युवक की मौत हो चुकी थी।
इस बीच परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घर वालों ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।