{"_id":"558154ebf225183c8fe7fdee7ad8149a","slug":"accident-in-lucknow-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन ने ही ले ली इस मासूम की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन ने ही ले ली इस मासूम की जान
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज के गोमती लालपुल पर सोमवार सुबह एक बेकाबू स्कूली वैन की चपेट में आकर सात साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में उसकी नानी भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन
वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्ची उसमें फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती रही और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बच्ची की चीख सुनकर भीड़ ने वैन चालक को दौड़ा लिया, लेकिन वह वैन सहित फरार हो गया।
तफ्तीश में पुलिस ने स्कूली वैन को तलाश लिया और कोतवाली ले आए। बाद में, दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया। पुलिस ने चालक समेत वैन को छोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज दिनेश सिंह ने बताया कि हसनगंज में खदरा के आजादनगर नई बस्ती निवासी व पेशे से कबाड़ी मो. अहमद की बेटी नाजिया सुबह करीब 10 बजे नानी हबीबा के साथ पैदल ही बलरामपुर हास्पिटल दवा देने जा रही थी।
विज्ञापन
दोनों लालपुल पर पहुंचे थे कि साठ फीटा रोड की ओर से आ रही एक स्कूली मारुति वैन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मासूम नाजिया को रौंद दिया।
वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि नाजिया उसके नीचे फंस गई और 100 मीटर तक घिसटते चली गई। इससे सड़क पर मासूम के मांस के लोथड़े और उसका खून बिखर गया। थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीले रंग की स्कूली मारुति वैन में दुर्घटना के वक्त बच्चे नहीं थे। लेकिन उसकी रफ्तार इतनी अधिक थी कि भीड़ वैन पर लिखा स्कूल का नाम भी नहीं पढ़ सकी।
तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि स्कूली वैन वाईआर स्कूल की है। पुलिस स्कूल के केयरटेकर को कोतवाली ले आई।
बाद में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया।
बताया जा रहा है कि डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
पीड़ित परिवार ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चालक समेत वैन को छोड़ दिया।