खेल रहा था मासूम, अचानक आ गई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर अस्पताल में बने एटीएम में पैसा डालने आई वैन ने बूथ के पास ही खेल रहे पांच वर्षीय हिमांशु को रौंद दिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वैन लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को सुरक्षा गार्डों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।
गुस्साई भीड़ ने चालक को लात-घूसों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उसे छुड़ाकर थाने लाई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पढ़ें- जेलर हत्याकांड में हाथ लगे अहम सुराग
डफरिन अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ललिता वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहती हैं। शनिवार शाम उसका पुत्र हिमांशु (5) एक अन्य बच्चे राज के साथ बगल में ही स्थित बलरामपुर अस्पताल में लगे इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम बूथ के पास खेल रहा था।
शाम करीब सात बजे एटीएम मशीन में पैसा डालने के लिए वैन आई थी। गनमैन धमेंद्र व मदन वैन से उतरकर बाहर खड़े हो गए जबकि आकाश और दीपक पैसा डालने के लिए बूथ के भीतर चले गए।
चालक वापस जाने के लिए वैन मोड़ रहा था, तभी वाहन बेकाबू हो गया और हिमांशु उसकी चपेट में आ गया। वैन का पहिया उसके ऊपर से निकला तो हिमांशु चीखा।
पढ़ें- दूधिये बनकर आए लुटेरों को पुलिस ने दबोचा
चालक ने भागने की कोशिश की तो मासूम हिमांशु पहियों में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
सुरक्षा गार्डों ने दौड़ाकर वैन चालक को पकड़ लया। हादसे की जानकारी पाकर हिमांशु के परिवार के लोग पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गुस्साए परिवारीजनों व लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार करके थाने ले आई। जहां पर घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम फैजाबाद निवासी शिवभजन मिश्रा बताया है।
छह माह पहले पति खोया अब लाडला
हिमांशु की मौत ने मां ललिता को तोड़ कर रख दिया। खबर सुनते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ी। चंद मिनटों के लिए होश में आती और लाडले का चेहरा देख फिर बेसुध हो जाती।
परिवारीजनों ने बताया कि छह माह पहले ही हिमांशु के पिता की मौत हो गई थी। अभी पति के जाने के सदमे से वह उबर ही नहीं पाई थी कि लाडले को खो दिया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)