{"_id":"60c455c08ebc3e17567a59c3","slug":"accident-in-jalalpur-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, कई ग्रामीण आए चपेट में, एआरटीओ वाहन फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, कई ग्रामीण आए चपेट में, एआरटीओ वाहन फूंका
Sat, 12 Jun 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:32 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में हुए एक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक एआरटीओ से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एआरटीओ वाहन को आग लगा दी।।
विज्ञापन
दुकान में घुसा ट्रक व ग्रामीणों ने फूंका वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के जलालपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया। जिसकी चपेट में कई ग्रामीण आकर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एआरटीओ वाहन उस ट्रक का पीछा कर रहा था जिससे बचने के लिए तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एआरटीओ वाहन में आग लगा दी।
विज्ञापन
हादसे में एक युवक ट्रक के नीचे फंसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रक को हटाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, बेसुध हालत में ट्रक के नीचे फंसे 22 वर्षीय सनी को किसी तरह निकाल लिया गया है। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद टैक्सी ऑटो से किसी तरह जलालपुर कोतवाली पहुंचे एआरटीओ बीडी मिश्र ने बताया कि उन्होंने जिला मुख्यालय पर संबंधित वाहन का चालान किया था। इसके बाद वह जाते समय सरकारी वाहन को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। उसकी इस हरकत पर तत्काल थानों के पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई। 112 टीम को भी बताया गया।
इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रक चालक ने पट्टी चौराहे पर वाहन को सड़क की पटरी पर मोड़ दिया जिससे हादसा हो गया। इसी बीच पीछे से मेरा वाहन पहुंचा तो ग्रामीणों ने रोक लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सरकारी चालक को पकड़ कर पीट दिया। वे सब किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हुए।