फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accident

एक झपकी आई और चली गई दो की जान

Fri, 29 Nov 2013 01:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accident

भांजे की शादी में शरीक होने के बाद लौट रहा सीतापुर का व्यापारी मड़ियांव के पास झपकी आने से वैन पर नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन


अनियंत्रित वैन दो युवकों को रौंदते हुए सड़क किराने खड़े डंपर में जा घुसी।

तेज रफ्तार के चलते वैन के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा अंदर घुसने के चलते उसमें फंसकर व्यापारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि, चपेट में आए एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

सीतापुर के तानसेनगंज निवासी संजय सक्सेना (41) पेशे से व्यापारी थे। बुधवार को छांछीकुआं निवासी उनके भांजे की शादी थी। भांजा शाश्वत केजीएमसी में डॉक्टर है।

संजय के साथ पत्नी मनीषा और दोनों बच्चे भी आए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे विदाई के बाद संजय वैन से सीतापुर के लिए निकला। पत्नी और बच्चे वहीं रुक गए।
विज्ञापन


जबकि सीतापुर में ही रहने वाली उसकी मामी संतोष (45) व अनीता (42) और उनकी बेटी प्राची (18) साथ में थीं। रात भर जगने के चलते संजय की आंखों में नींद भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मड़ियांव के भिठौली तिराहे के पास झपकी आने से तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर लहराने लगी। संजय के संभालने से पहले बेकाबू वैन सड़क किनारे खड़े बदीपक (22) और हेल्पर मोहित (19) को रौंदते हुए आगे खड़े डंपर में जा घुसी।

वैन का अगला हिस्सा अंदर घुसने से संजय उसी में फंस गया। हादसे में पीछे बैठी महिलाएं भी जख्मी हो गईं। हादसा देख आसपास मौजूद लोग दौड़े और महिलाओं को बाहर निकाला।


काफी कोशिश के बावजूद संजय को नहीं निकाला जा सका। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन कटवा कर उसे निकाला और बाकी घायलों के साथ ट्रॉमा सेंटर भेजा। लेकिन तक संजय और मोहित की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed