{"_id":"e154a94406bbd6922641a662e0cf8b66","slug":"a-young-couple-make-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत को पाने के लिए उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहब्बत को पाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 22 Sep 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने वाले एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों का जबरदस्त विरोध था।
विज्ञापन
शनिवार तड़के युवक हनीफ और युवती गुड़िया दलपतपुर में ट्रेन के आगे कूद गए। सुबह दोनों को नदारद देख परिवारों में खलबली मची। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। शिनाख्त के काफी देर बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
दलपतपुर के पास दौलारी गांव निवासी किसान बुंदू की छोटी बेटी गुड़िया का पड़ोस में रहने वाले हनीफ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार एक ही धर्म से थे, लेकिन बिरादरी अलग-अलग है।
विज्ञापन
दोनों चोरी छिपे मिलते थे। कुछ माह पहले हनीफ ने अपने परिवार में गुड़िया से शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने हनीफ का रिश्ता पाकबड़ा में तय कर दिया।
बकरीद के बाद हनीफ का निकाह था। इस बात से गुड़िया व हनीफ दोनों काफी तनाव में थे। बिना परिजनों की इजाजत के दोनों शादी को तैयार नहीं हो पा रहे थे।
परिजनों की बदनामी और रंजिश के डर से दोनों ने जान देने का मन बना लिया। शनिवार तड़के गुड़िया और हनीफ घरों से निकले। एक किमी दूर रेलवे ट्रैक पर आए और मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए।
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सुबह ट्रैक पर शव देखकर कुछ ग्रामीणों ने परिवारों को हादसे की सूचना दी। पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या की बात उजागर हुई।
रात घर पर भूखे प्यासे लेटे थे दोनों
इक दूजे से अलग होने का गम इस कदर था कि दोनों ने शुक्रवार रात खाना भी नहीं खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात पता लगी। यही नहीं, दोनों सोए भी नहीं और परिजनों के गहरी नींद में आने का इंतजार करते रहे।
हनीफ के भाई नन्हें ने बताया कि घर पर मेन गेट नहीं है। इसलिए हनीफ के बाहर जाने की आहट नहीं मिली। उधर, गुड़िया घर की दीवार फांदकर बाहर निकली। दोनों खाली हाथ थे और जान देने का इरादा करके ही घर से बाहर आए थे।
गुड़िया के कपड़े सीए और प्यार हो गया
हनीफ गांव में ही दर्जी का काम करता था। ग्रामीणों की मानें तो गुड़िया के कपड़े सिलने के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।
हनीफ ने अपने एक दोस्त से अपनी मोहब्बत का जिक्र किया था। उधर, गुड़िया भी किसी न किसी बहाने से उससे मिलने दुकान पर आती रहती थी। दुकान में ही दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं।
बच्चों की मौत पर भी बदनामी का डर
बच्चों के शव सामने पड़े थे और परिवार वाले बदनामी के डर से सहमे थे। ग्रामीणों की सूचना पर गुड़िया का भाई रेलवे ट्रैक पर शव देखने पहुंचा भी, लेकिन पांच मिनट रुककर घर लौट आया।
इसके बाद ढाई घंटे तक परिवार से कोई भी शख्स मौके पर नहीं गया। उधर, हनीफ के घर वाले भी कुछ बताने से बचते रहे। पुलिस को मौके पर जाकर तत्काल युवक और युवती के परिवारों के बारे में जानकारी मिल गई थी।
कुछ गांव वालों को भेजकर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवाया भी। लेकिन कोई नहीं आया।
ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का भाई उमर मौके पर पहुंचा था। लेकिन लौट आया। दरअसल, रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक और युवती के शवों को देखने के बाद लोगों के जेहन में तमाम सवाल थे।
उमर मौके पर पहुंचा तो लोगों ने सवाल किए भी। तब वह चुपचाप लौट आया।
उमर ने कहा कि उसे दोनों के प्रेम के बारे में कुछ नहीं मालूम। पता होता तो शादी की बात चलाते। उधर, हनीफ के भाई नन्हें ने भी कहा उसके भाई ने कभी गुड़िया से शादी करने की बात नहीं की। अगर कहता तो दोनों परिवारों से बात करते।