फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A women has been raped for two years

महिला को किडनैप कर दो साल तक करता रहा बलात्कार

Tue, 01 Jul 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Tue, 01 Jul 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
A women has been raped for two years

उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को दो वर्ष पहले कटहना गांव निवासी युवक अगवा कर लखनऊ ले गया।

विज्ञापन


वहां उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। सप्ताह भर पहले वह महिला को लेकर बहराइच आया तभी महिला किसी तरह भागकर घर पहुंची।

पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय महिला का कहना है कि वह निरक्षर है।
विज्ञापन


उसने बताया कि मई 2012 में वह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी तभी कटहना गांव निवासी हरीराम ने अपने अज्ञात सहयोगियों के साथ उसे अगवा कर लिया था।

जीप में बैठाकर लखनऊ में अज्ञात स्थान पर ले गए। महिला का कहना है कि दो वर्ष तक उसे निरंतर मारापीटा और दुष्कर्म भी किया।

महिला का कहना है कि 20 जून को हरीराम उसे लेकर बहराइच आया तभी वह मौका पाकर भाग निकली और अपने घर पहुंची।

महिला के पति का कहना है कि उसने भी पत्नी के लापता होने के बाद से कई बार दरगाह थाने पर तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता के मुताबिक अपहर्ता पूरे परिवार को जानमाल की धमकी दे रहा है। उसने इस मामले में एसपी कार्यालय में पत्र देने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी फैक्स भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करवाकर जांच करवाएंगे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed