फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman set fired in lucknow.

खौफनाक: बुरी तरह पीटने के बाद महिला को जिंदा जला दिया

Fri, 18 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
A woman set fired in lucknow.
जले पड़े महिला के कपड़े - फोटो : amar ujala

बंथरा के सहदुल्लानगर की कुसुमी रावत (35) को बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही टुन्नी और उसके तीन दोस्तों ने मारपीट के बाद जिंदा जला दिया। जान बचाने के लिए कुसुमी कमरे से बाहर भागी तो फूस के छप्पर ने आग पकड़ ली। इस बीच आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस कुसुमी के आत्महत्या करने की बात कहती रही। हालांकि, शाम को कुसुमी की बेटी रोशनी ने टुन्नी और उसके साथी लईक व दो अन्य लोगों पर मां की पिटाई करके आग लगाने और घर पर रखे 60,000 रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ कृष्णानगर राजेश यादव का कहना है कि महिला अवैध शराब का धंधा करती थी। उसके पति राजू रावत की छह साल पहले मौत हो चुकी है।

वह सौतेली सास रघुराई और चार बच्चों रोशनी (11), अर्चना (8), सुचेता (7) व रामू (5) संग रहती थी। घटना के समय सभी बच्चे स्कूल गए थे। टुन्नी का उसके घर आना-जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर पीटता था

A woman set fired in lucknow.
घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

रोशनी ने बताया कि टुन्नी अक्सर शराब के नशे में धुत होकर आता और मां के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता। वह मां को शराब का धंधा बंद कराने और उसे जेल भिजवाने की बात कहकर धमकाता था।

इससे कुसुमी ने दूसरों के घर काम करना शुरू कर दिया था। बुधवार शाम को भी टुन्नी ने शराब पीकर मां संग मारपीट की थी।

चार दिन से भूखे थे महिला और उसके बच्चे
अर्चना ने बताया कि बीते चार दिन से घर में मारपीट और कलह हो रही थी। टुन्नी सुबह-शाम नशे में धुत होकर उसके घर पर ही पड़ा रहता और सबसे मारपीट करता।

सौतेली सास रघुराई गांव में ही एक परिचित के घर चली गई। इस दौरान बच्चे और कुसुमी भूखे रहे। बृहस्पतिवार सुबह भी कुसुमी का टुन्नी से झगड़ा हुआ और उसने बच्चों को भूखा स्कूल भेज दिया।

वापस घर आई तो झगड़ा शुरू हुआ और फिर...

A woman set fired in lucknow.
महिला का घर - फोटो : amar ujala

सौतेली सास रघुराई ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कुसुमी पास के खेत में पानी लगाने गई थी। टुन्नी ने उसे बुलवाया। कई बार बुलवाने के बाद वह घर गई तो झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद कुसुमी जलते हुए बाहर की तरफ भागते दिखी। कमरे के भीतर शराब के पाउच और अंडे पड़े मिले हैं।

रघुराई का कहना है कि शराब के नशे में धुत होकर टुन्नी ने उसे पीटा, फिर आग लगा दी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है दोनों एक साथ खेत पर काम कर रहे थे और साथ ही घर लौटे।

शव रखकर किया प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद कुसुमी का शव मलिहाबाद के भोला गांव स्थित मायके ले जाया गया, जहां आक्रोशित परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया।

परिवारीजन चार बच्चों के लालन-पोषण के इंतजाम करने और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed