{"_id":"6329468c4d174d3be174ced1","slug":"a-woman-killed-her-children-and-hanged-herself-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पुत्र व पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर महिला ने लगाई फांसी, घटना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amethi: पुत्र व पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर महिला ने लगाई फांसी, घटना से हड़कंप
Tue, 20 Sep 2022 03:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:12 PM IST
सार
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर स्वयं फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घटना का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
गांव निवासी धर्मराज पासी उर्फ धरमू लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां ननकाव पत्नी शीतला देई के अलावा चार साल की पुत्री निधि व ढाई साल का पुत्र रितेश रहते थे। सोमवार रात सभी भोजन कर सोने चले गए। सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो सास ननका ने ग्रामीणों से गुहार लगाई। गांव वाले मौके पर पहुंचे। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
दरवाजा टूटते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग भयभीत हो गए। दोनों मासूमों का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। शीतला देई (28) भी रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी। दोनों बच्चों की गर्दन कटी हुई थी। शिवरतनगंज पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवरतनगंज अमरेंद्र सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
महिला का पति धर्मराज उर्फ धरमू लखनऊ में प्राइवेट ड्राइवरी करता है। धरमू का दूसरा भाई आशाराम भी साथ रहता है। वह भी लखनऊ में बहुत दिनों से रहता है। बताते हैं कि धर्मराज पांच वर्ष पहले पड़ोस के रामपुर गांव से शीतला देई से प्रेम विवाह कर लाया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी भी मौके पर पहुंचे हैं।
एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद स्वयं फांसी लगाकर जान दी है। बावजूद इसके घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।