{"_id":"611d08448ebc3e79ba40e318","slug":"a-woman-kidnapped-and-raped-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: खेत गई महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, वारदात के बाद अर्द्घनग्न हालत में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: खेत गई महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, वारदात के बाद अर्द्घनग्न हालत में मिली
Wed, 18 Aug 2021 06:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:46 PM IST
सार
महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सुल्तानपुर जिले के महानिया गांव के पास देर रात छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह खेत गई महिलाओं को पीड़ित महिला बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर से मंगलवार की शाम खेत गई एक महिला को उसी के गांव के चार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी महिला को जीप में बैठाकर दूर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सुल्तानपुर जिले के महानिया गांव के पास देर रात छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह खेत गई महिलाओं को पीड़ित महिला बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को साथ लेकर थाने पहुंची, जहां होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
अंबेडकरनगर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला मंगलवार की शाम खेत गई थी। तभी गांव के ही पंकज, कवींद्र, रवींद्र व सुरेंद्र ने उसका अपहरण कर लिया और उसका मुंह दबाकर जीप में बैठा लिया। चारों युवक महिला को दूर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
गैंगरेप के दौरान महिला की हालत खराब हो गई तो उसे देर रात दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महानिया गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह खेत गई महिलाओं को पीड़िता अर्धनग्न व बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसओ दोस्तपुर सत्येंद्र कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसओ महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने में महिला को होश आया तो उसने पूरी बात बताई। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।