फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman goldsmith killed in Ashiyana in Lucknow.

महिला सर्राफ की गोली मारकर हत्या, जेवर-नकदी लूटे!

Thu, 29 Jan 2015 02:33 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Jan 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
A woman goldsmith killed in Ashiyana in Lucknow.

राजधानी में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात आशियाना थाना से करीब सौ मीटर की दूरी पर आयुषी ज्वैलर्स की मालकिन ममता अग्रवाल (48) की गोली मारकर हत्या के बाद जेवर-नकदी लूट लिए।

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात रात करीब दस बजे पॉवर हाउस चौराहा पर र्हुई तब हुई जब ममता दुकान बंद करके रिक्शा से सेक्टर के स्थित घर लौट रही थीं।

पुलिस को मौके पर महिला का बैग व अन्य सामान बिखरा पड़ा है। रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर बदमाशों के हुलिए की जानकारी ली जा रही है।

सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि पॉवर हाउस चौराहा पर ममता के आयुषी ज्वैलर्स व ममता बुटीक के नाम से दो दुकानें हैं। रात करीब दस बजे दुकानें बंद कर वह अकेले ही रिक्शा से घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


जैसे ही उनका रिक्शा आशियाना थाना के पास पहुंचा, पीछे से बाइक सवार बदमाश आ गए। बदमाशों ने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए ममता का बैग छीनने की कोशिश की। ममता शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना पर ये है पुलिस का अनुमान

A woman goldsmith killed in Ashiyana in Lucknow.

इसी बीच एक बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी और बैग लूटकर भाग गए। चीखें और गोली की आवाज सुनकर इलाकाई लोग एकत्र हो गए। मार्केट के कुछ व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और ममता को खून से लथपथ देखकर उसके पति आलोक अग्रवाल को सूचना दी।

परिवार के सदस्यों ने घटनास्थल पहुंचकर ममता को लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सीओ कैंट का कहना है कि बदमाशों की संख्या दो से तीन थी।

हत्या लूटपाट के दौरान की गई है या इसके पीछे कोई और वजह है? यह पता लगाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि रिक्शा चालक से बदमाशों के हुलिए के बारे में पूछताछ की जा रही है।

आशियाना एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों दुकानें ममता ही देखती हैं। उनके पति आलोक अग्रवाल कैंट में किराना का कारोबार करते हैं। एसओ ने कहा कि पूछताछ के लिए इलाके के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed