यूपी में हैवानियत भी हुई शर्मिँदा, शराब पिलाकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह शरीफ थाना इलाके में मंगलवार देर रात जेठ मेले से लौट रही 26 वर्षीय युवती को गुलाम अलीपुरा मोहल्ला निवासी कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की।
युवती की हालत बिगड़ने पर दरिंदे उसे रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। रात एक बजे के आसपास गश्त कर रहे चौकीदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुलामअलीपुरा निवासी जीतू, नान उर्फ बंटा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जीतू और नान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि युवती की हालत नाजुक है। कई गंभीर चोटें पाई गईं। खून बहना बंद नहीं हो रहा था। लिहाजा कई टांकें लगाने पड़े।
एक घंटे तक अस्पताल में नहीं किया भर्ती
डीएम अभय कुमार ने बुधवार देर शाम जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने उसे बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
दरगाह थानाध्यक्ष धनंजय सिंह के मुताबिक गंभीर हालत में मिली युवती को महिला पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां पर अस्पताल कर्मियों ने युवती को भर्ती करने में कोताही बरती।
एक घंटे तक पीड़िता अस्पताल की फर्श पर पड़ी कराहती रही। रात दो बजे के आसपास युवती को भर्ती किया गया।