फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman commits suicide after killing her daughter.

दुनिया को बेरहम बता मां ने घोंटा बेटी का गला

Fri, 03 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
A woman commits suicide after killing her daughter.
बेटी रिद्धी व सुसाइट नोट - फोटो : amar ujala

मैं बीमारी से ऊब चुकी हूं। हर पल एक डर के साथ जी रही हूं अब यह दर्द सहा नहीं जाता, इसलिए खुद को खत्म कर रही हूं। ये दुनिया बड़ी बेहरम है, इसलिए अपनी बच्ची को भी साथ ले जा रही हूं।

विज्ञापन


डिप्रेशन की शिकार शैल सिंह ने सुसाइड नोट में ये बातें लिखने के बाद ऐसा कदम उठाया, जिसने भी सुना उसका कलेजा दहल गया। शैल ने सात साल की मासूम बेटी रिद्धि का गला घोंट दिया। बेटी की मौत के बाद दुपट्टे का फंदा बनाकर वह भी पंखे से लटक गई।
विज्ञापन


खुद की बीमारी, बेटी के भविष्य और पति की परवरिश पर शैल को भरोसा नहीं था। वह टूट चुकी थी और यही वजह है कि उसने दो पेज का सुसाइट नोट लिखा और बेटे को बहाने से कहीं भेज दिया। बेटे के आने पर इस दर्दनाक घटना का पता चला। मौके पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने कमरे से मिला दो पन्ने का सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह महीने से थी ‌डिप्रेशन का शिकार

A woman commits suicide after killing her daughter.
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर रोड योजना निवासी शैल का पति विनोद सिंह उर्फ पिंटू की मामा चौराहा के पास फर्नीचर की दुकान है। घर पर पत्नी के अलावा 16 वर्षीय बेटा श्रेयांश और बेटी रिद्धि थी। शैल पिछले तीन साल से डिप्रेशन की शिकार थी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे विनोद दुकान चले गए। शैल ने श्रेयांश को पड़ोसी के घर खेलने के लिए भेज दिया। करीब 11 बजे श्रेयांश लौटा तो घर में सन्नाटा था।

वह मां को पुकारते हुए पहली मंजिल पर स्थित कमरे में गया तो दरवाजा बंद मिला। काफी पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं आया तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजे की कुंडी तोड़ने पर भीतर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।

शैल पंखे से लटकी हुई थी जबकि रिद्धि बिस्तर पर पड़ी थी। उसे हिला-डुलाकर देखा गया लेकिन मौत हो चुकी थी। कमरे से पुलिस को शैल के हाथों लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ।

बेटी से था बेइंतहा प्यार, कहती थी साथ ले जाऊंगी

A woman commits suicide after killing her daughter.
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विनोद पिंटू ने पुलिस को बताया कि शैल तीन महीने से काफी परेशान थी। हमेशा खुदकुशी की बात करती थी। वह बेटी से बहुत प्यार करती थी इसलिए उसे साथ ले जाने की बात कहती थी। शैल को लगता था कि उसके मरने के बाद रिद्धि की ठीक से देखभाल नहीं हो पाएगी।

वह रिद्धि को किसी कीमत पर खुद से दूर नहीं रखती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि शैल बहुत जिद करती थी। जरा सी बात पर नाराज हो जाती थी और हमेशा बेटी को साथ ले जाने की बात कहती थी।

बेटी को खरोंच भी आ जाए तो वह रात भर नहीं सोती थी। मां-बेटी के बीच अटूट प्यार था। बेटी एक मिनट के लिए भी उसकी आंखों से दूर होती तो वह उसे ढूंढ़ने निकल जाती।

मोहल्ले के लोगों को अब तक यकीन नहीं हो रहा कि मासूम का गला दबाते हुए शैल के हाथ भी नहीं कांपे होंगे। आस-पड़ोस की महिलाएं देर शाम तक विनोद के घर के दरवाजे पर बैठकर यही चर्चा करती रहीं।

बार-बार समझाया नहीं मानी

A woman commits suicide after killing her daughter.

हे भगवान, हे राम... ये क्या कर दिया। खुद तो चली गई और मेरे जीने का सहारा भी ले गई साथ। बेटी और पत्नी की मौत की खबर सुन घर पहुंचा विनोद बिलखते हुए बस यही दोहरा रहा था। लाडली बेटी के शव को सीने से लगाए बैठा रहा।

उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। विनोद ने बताया कि शैल बहुत जिद्दी थी। उसने बार -बार समझाया लेकिन मानी नहीं। आज सुबह ही वह कह रही थी कि खुदकुशी कर लेगी। उसे लगा वह डरा रही है। परिवार के सभी सदस्य और मोहल्ले वाले विनोद को हिम्मत बंधाते रहे।

अक्सर पति-पत्नी में होता था झगड़ा
इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष सिंह ने बताया कि मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुसाइड नोट में लिखा, यह दर्द अब नहीं सहा जा रहा, इसलिए...

A woman commits suicide after killing her daughter.

‘पापा मैने पिंटू सिंह को पैसा अपनी मर्जी से दिया है। मैं चाहती हूं ये कोई काम कर लें और श्रेयांश की परवरिश करें। पापा मुझे माफ कर दीजियेगा। आपने मुझे बहुत हौसला दिया, लेकिन मेरे डर ने मुझे दगा दिया और जिंदगी से दूर कर दिया।

मेरे न रहने पर ससुराल वालों को कुछ कहा जाय न मायकेवालों को। सारी गलती हमारी है कि मैं जीवन जी न सकी।  मेरे न रहने पर पति और परिवार को कुछ न कहा जाए। इसमे उनका कोई दोष नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed