{"_id":"60f29e798ebc3ed83c7011b3","slug":"a-truck-falls-down-in-a-pathole-and-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ट्रक आग लगने से जलकर राख हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ट्रक आग लगने से जलकर राख हुआ
Sat, 17 Jul 2021 02:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:40 PM IST
सार
आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग तब बुझी जब ट्रक पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के फतेहपुर इलाके में रेलवे क्रासिंग के निकट एक प्लाई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग तब बुझी जब ट्रक पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
सीतापुर के तंबौर से प्लाई लादकर ट्रक चालक इंदौर जा रहा था। ट्रक थाना बड्डपुर की भगौली तीर्थ चौकी क्षेत्र के सरैंया मातबर नगर के निकट रेलवे क्रासिंग के निकट अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना शुक्रवार की देर रात को हुई। ट्रक के गड्ढे में गिरते ही उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। ट्रक सहित उस पर लदी प्लाई धूं धूं कर जलने लगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फतेहपुर फायर स्टेशन की दमकल गाड़ी के कर्मचारियों ने आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि जिला मुख्यालय से दो दमकल गाड़ी और मंगानी पड़ी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया लेकिन तब तक ट्रक व प्लाई पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन