फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl raped in Khairighat in bahraich.

Bahraich: शादी समारोह में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया

Tue, 21 Jun 2022 03:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jun 2022 03:11 PM IST
सार

बहराइच में हुई एक जघन्य वारदात में शादी समारोह में गई एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
A teenaged girl raped in Khairighat in bahraich.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ की। किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी। बताया जाता है कि वह शादी समारोह से ही शौच के लिए निकली। आरोप है कि इसी दौरान तीन लोगों ने पीछा किया और सूनसान इलाका पाते ही किशोरी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और तीसरे युवक ने छेड़छाड़ की। किसी तरह पीड़िता युवकों से चंगुल से छूटकर वहां से निकली। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed