फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged boy's dead body found hanging from a banyan tree in Barabanki.

बाराबंकी: बरगद के पेड़ की जटाओं से लटका मिला किशोर का शव, गला कसकर हत्या की आशंका

Wed, 31 Mar 2021 11:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
A teenaged boy's dead body found hanging from a banyan tree in Barabanki.
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना के शिवनाम गांव के मंदिर के पास बरगद की जटाओं में किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। गला कस कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोठी थाना के मिर्जापुर धौरहरा से शिवनाम ननिहाल होली में आया था। सूचना पर पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सुबह शिवनाम गांव के जोगनी मंदिर के पास बरगद के पेड़ की जटाओं से नाना रामयश वर्मा के घर होली मनाने आए दिव्यांशु पुत्र अरविंद निवासी मिर्जापुर कोठी का शव लटका मिला है।
विज्ञापन


वह मंगलवार शाम 5 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिवार को सूचना दी।

पुलिस मौके पर जांच कर रही है। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी मनोज पांडे ने बताया पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इसके साथ ही घटना का खुलासा करने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed