{"_id":"a1d9d4aef0bcf279afa9ea204c123f32","slug":"a-teen-aged-girl-becomes-victim-of-honour-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: किशोरी की हत्याकर शव खेत में फेंका!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग: किशोरी की हत्याकर शव खेत में फेंका!
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालपुर (अंबेडकरनगर)
Updated Mon, 24 Nov 2014 03:19 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के करतौली गांव में ऑनर किलिंग में रविवार को एक किशोरी की हत्याकर शव खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
किशोरी के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इनमें किशोरी का भाई भी था। लेकिन उसने शव नहीं पहचाना।
विज्ञापन
जैतपुर पुलिस ने इसी आधार पर छानबीन के बाद पिता व पुत्र को हिरासत में ले लिया। एसओ बीएन त्रिवेदी ने बताया कि शव मिलने पर परिवारीजनों ने संदिग्ध रवैया दिखाया।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गांव के ही रामनयन विश्वकर्मा के अरहर के खेत में गई थीं। खेत में उन्होंने एक किशोरी का शव देखा।
उसकी कलाई व गले से खून निकल रहा था। उनके शोर मचाने पर गांव वाले जुट गए। जैतपुर पुलिस की शिनाख्त के दौरान किशोरी का भाई चुप रहा।
इस बीच वहां पहुंचे किशोरी के पिता ने किशोरी की शिनाख्त की। पुलिस ने किशोरी के घर से निकलने, लापता होने के बारे में सवाल किया तो उसने गोलमोल जवाब दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उच्च अफसरों के निर्देश पर किशोरी के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने कहा कि ऑनर किलिंग की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।