{"_id":"62868a644240e326f708febd","slug":"a-student-s-dead-body-found-in-a-dharmshala-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : मणिरामदास छावनी की धर्मशाला में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, बिहार से अयोध्या आया था परीक्षा देने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ayodhya News : मणिरामदास छावनी की धर्मशाला में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, बिहार से अयोध्या आया था परीक्षा देने
Fri, 20 May 2022 12:22 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 May 2022 12:22 AM IST
सार
धर्मशाला में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर रहे सफाईकर्मी को कमरे से बदबू का अहसास हुआ तो उसने धर्मशाला संचालक को सूचना दी। धर्मशाला संचालक ने पुलिस को बताया। दरवाजा तोड़ा तो पीयूष प्रभाकर जो समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है अपने बिस्तर पर ही मृत पाया गया।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से अयोध्या परीक्षा देने आए युवक का बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव जिस धर्मशाला में मिला है वह मणिरामदास की छावनी से संबद्ध बताई जा रही है। पुलिस ने धर्मशाला धर्म मंडप का कमरा तोड़ा तो देखा युवक का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। फोरेंसिक टीम बुलाकर पुलिस ने पूरे कमरे को खंगाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मणिराम दास छावनी की धर्मशाला धर्म मंडप में पांच दिन पहले समस्तीपुर बिहार का रहने वाला पीयूष प्रभाकर अयोध्या के किसी स्कूल में परीक्षा देने की बात करके रुका था। धर्मशाला की गुरुवार सुबह सफाई कर रहे सफाईकर्मी को कमरे से बदबू का अहसास हुआ तो उसने धर्मशाला संचालक को सूचना दी। धर्मशाला संचालक ने पुलिस को बताया। सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी, कोतवाल देवेंद्र पांडेय, नयाघाट प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस बल ने दरवाजा तोड़ा तो पीयूष प्रभाकर जो समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है अपने बिस्तर पर ही मृत पाया गया। कमरे की खिड़की व पंखा बंद था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मणिरामदास छावनी के संत आनंद शास्त्री ने बताया कि युवक परीक्षा देने के बाद अयोध्या घूमने के उद्देश्य से धर्मशाला में रुका था। वह स्नातक वर्ग का छात्र था। बताया कि हमारी धर्मशाला में निशुल्क आवास दिया जाता है।
विज्ञापन
एसपीसिटी अयोध्या, विजय पाल सिंह ने बताया कि कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दी गई है। जांच करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।