फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student kidnapped and released to occupy flat in Lucknow.

फ्लैट खाली करवाने को लेकर दबंगई, अगवा कर छात्र को नंगा नचाया

Sun, 10 Jul 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jul 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
 A student kidnapped and released to occupy flat in Lucknow.
डेमो पिक

गोमतीनगर स्थित नेहरू एन्क्लेव के एक फ्लैट पर कब्जे को लेकर शुक्रवार रात सफारी कार सवार बदमाशों ने गोंडा के नवाबगंज निवासी एक 24 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने उसके साथ रहने वाले फैजाबाद के अमन उर्फ कामाख्या तिवारी को फोन कर अपहरण की सूचना देते हुए फ्लैट खाली करने की चेतावनी दी। अमन ने मॉर्डन कंट्रोलरूम को फोन किया तो हड़कंप मच गया। इस बीच बदमाश छात्र को सूनसान स्थान पर ले गए और निर्वस्त्र करके नचाया।
विज्ञापन


मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाकर एसओ धीरेंद्र शुक्ला ने आरोपियों में से एक के घर पर दबिश देकर दबाव बनाया, इसके बाद शनिवार शाम छह बजे बदमाश छात्र को मिठाईवाले चौराहे पर छोड़कर भाग गए। अमन ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले मानवेंद्र सिंह मानू व उसके सात-आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सात साल से यहां रह रहा था छात्र

 A student kidnapped and released to occupy flat in Lucknow.

एसओ ने बताया कि एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला अमन बीते सात साल से फ्लैट संख्या पीआर 120 में रह रहा है। नौकरी के साथ ही वह कॉम्प्टीशन की तैयारी भी कर रहा है। चार महीने पहले ही गोंडा निवासी छात्र यहां रहने आया था। वह बीएड की तैयारी कर रहा है।

अमन ने बताया कि मानवेंद्र सिंह मानू, इंद्रप्रकाश सिंह और इंदिरानगर के हरिहरनगर निवासी विशाल श्रीवास्तव फ्लैट पर कब्जा करना चाहते हैं। कई दिन से वह लगातार फ्लैट खाली करने की धमकी दे रहे थे।

शुक्रवार रात अमन बाहर गया था तभी करीब नौ बजे मानवेंद्र और अन्य आरोपी वहां आ गए और छात्र को उठाकर ले गए।

सूचना पाकर पुलिस ने फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन इंदिरानगर में मिली। पुलिस टीम इंदिरानगर के हरिहरनगर स्थित विशाल के घर पहुंची और परिवारीजनों को पूछताछ के लिए थाना ले आई।

कार में लेकर घूमते रहे, पिस्टल तान कर की पिटाई

 A student kidnapped and released to occupy flat in Lucknow.
demo pic

अमन ने बताया कि बदमाश पहले छात्र को हरिहरनगर ले गए थे लेकिन पुलिस के आने की खबर मिलते ही भाग निकले। वह युवक को कार में लेकर शहर में ही घूमते रहे। पिस्टल तानकर उसकी पिटाई की। एक सुनसान स्थान पर कपड़े उतरवाकर उसे नचवाया।

पुलिस बदमाशों की तलाश में भटकती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह बदमाशों को पता चला कि विशाल के परिवारीजन पुलिस की गिरफ्त में हैं तो उन्होंने सौदेबाजी शुरू कर दी। परिवारीजनों को छोड़ने पर ही छात्र को रिहा करने की शर्त रखी।

गोमतीनगर पुलिस ने परिवारीजनों को छोड़ दिया। शाम करीब छह बजे बदमाश उसे मिठाईवाले चौराहे पर छोड़कर भाग निकले। उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना भी दी। अमन का कहना है कि बदमाश उसके साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे और कई महीने से फ्लैट खाली कराने का दबाव डाल रहे थे।

करीब एक महीना पहले भी बदमाशों ने गुंडागर्दी की जिसकी शिकायत गोमतीनगर पुलिस से की थी। पुलिस ने बदमाशों को बुलवाया लेकिन वह नहीं आए। एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

एलडीए के हैं फ्लैट, बिना रजिस्ट्री रहते हैं अपराधी

 A student kidnapped and released to occupy flat in Lucknow.
demo pic

नेहरू एन्क्लेव एलडीए ने बनवाया है और यहां के अधिकतर फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। इन फ्लैटों में दबंगों, नेताओं और अपराधियों का कब्जा है।

जिस फ्लैट को लेकर विवाद हुआ, एलडीए ने अभी तक उसकी भी रजिस्ट्री नहीं की है। फिलहाल इस फ्लैट पर अमन तिवारी का कब्जा है और मानवेंद्र व उसके साथी अमन को हटाकर खुद कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने कहा कि फ्लैट में बिना रजिस्ट्री के रह रहे लोगों की छानबीन की जाएगी। एलडीए से भी संपर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed