फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student get beaten by his friends.

रंगदारी न देने पर दोस्तों ने बुरी तरह पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 20 Sep 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
 A student get beaten by his friends.
घायल छात्र - फोटो : amar ujala

स्कूली छात्रों को डरा-धमकाकर उगाही करने वाले गिरोह ने जानकीपुरम के अभिषेकपुरम निवासी सेंट्रल एकेडमी में दसवीं कक्षा के छात्र रोहन के रंगदारी देने से इन्कार करने पर उसपर जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट के बाद उसके जेब में रखे 850 रुपये लूट लिए। रोहन की दायीं आंख, सिर व हाथ-पैरों में काफी चोटें आई हैं। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रोहन के कोचिंग टीचर अभिषेक की तरफ से इलाके के ही गाजी, रजत, हर्ष, जय सिंह राणा सहित अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रोहन के पिता विक्टर और मां आशा दरोगा हैं। दोनों कानपुर देहात के मंगलपुर थाना और अकबरपुर थाना में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि रोहन व छोटा बेटा बॉबी यहां अपने बाबा जेम्स एच नाथ और दादी पैमिला के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकला था तभी पंतजलि आश्रम के पास गाजी और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। बकौल विक्टर, बदमाशों ने रोहन से रुपये मांगा।  इन्कार किया तो उसे लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा।

पहले गांठते हैं दोस्ती, देते हैं सुरक्षा का वादा, फिर करते हैं वसूली

 A student get beaten by his friends.

रोहन ने बताया कि आवारा लड़कों का गैंग स्कूल के आसपास घूमता है। इंटरवल या छुट्टी के समय गिरोह के सदस्य एक साथ चार-पांच बाइक से आते हैं और किसी जगह पर दरबार लगा लेते हैं।

बाइक पर बैठे-बैठे ही बदमाश स्कूल के छात्रों को बुलाकर पास बैठाते हैं। पहले उनसे दोस्ती करते हैं। उन्हें कॉफी, चिप्स, बर्गर  खिलाते हैं। तीन-चार दिन लगातार छात्रों को अपने साथ रखते हैं। बदमाश लड़के स्कूली छात्रों से कहते हैं कि हमारे साथ रहोगे तो सुरक्षित रहोगे। इसके बाद बदमाश हंसी-मजाक में जेब में रखे रुपये छीनने लगते हैं।

मना करने पर दूसरे लड़कों को आगे करके डराते-धमकाते और मारपीट करते हैं। फिर छात्रों से रंगदारी वसूलना शुरू कर देते हैं। शुरुआत में रोहन को भी बदमाशों ने अपने साथ रखकर खूब घुमाया-फिराया। रुपये छीनने लगे तो रोहन उनसे किनारा करने लगा। इसी बात से नाराज होकर बदमाशों ने उसे घेरकर पीटा।

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, अफसरों से लगाएंगे गुहार

 A student get beaten by his friends.

विक्टर और उनके परिवार के सदस्य जानकीपुरम पुलिस की भूमिका से क्षुब्ध हैं। विक्टर ने कहा कि पुलिस उनके बेटे को ही दोषी ठहराने की कोशिश कर रही है तो खुलेआम घूम रहे आरोपी एफआईआर लिखाने वाले कोचिंग टीचर अभिषेक पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेटे की हालत गंभीर है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे हालात में उन्होंने आला अधिकारियों से गुहार लगाने की बात कही है।

दरोगा विक्टर का कहना है कि आरोपी इलाके में ही रहते हैं। जब वह एक आरोपी वसीम व पंचर की दुकान करने वाले कलीम के पास शिकायत करने पहुंचे तो उसने गाली-गलौच व अभद्रता शुरू कर दी। पिता-पुत्र ने उन्हें मिलकर पीटा और वर्दी फाड़ दी। एसओ गोपाल सिंह यादव का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed