{"_id":"60b47f59f52b98463e6b0b15","slug":"a-six-years-old-child-murdered-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: छह साल की बच्ची की हत्या कर आंख फोड़ी, तालाब में उतराता मिला शव, कोहराम मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: छह साल की बच्ची की हत्या कर आंख फोड़ी, तालाब में उतराता मिला शव, कोहराम मचा
Mon, 31 May 2021 11:54 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 May 2021 11:54 AM IST
सार
बाराबंकी जिले में एक अनुसूचित जाति की छह वर्षीय बच्ची की हत्या कर उसकी आंख फोड़ दी गई। उसका शव गांव के तालाब में उतराता मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से लापता मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदे ने एक आंख फोड़ने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। तलाश कर रहे परिजनों को शव मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर मासूम बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के निवासी दीपक कुमार (काल्पनिक नाम) 2 दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी पत्नी, 10 वर्षीय बेटा, 6 वर्षीय बेटी व एक अन्य बेटा मौजूद थे।
विज्ञापन
रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बेटी अचानक से गायब हो गई। काफी समय बीतने के बाद जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात उसका शव गांव से 500 मीटर दूर तालाब मे उतराता मिला। मासूम के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। उसकी नाक से खून निकल रहा था वहीं उसकी बाईं आंख फूटी थी और गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मासूम की बेरहमी से की गई हत्या की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही एएसपी मनोज कुमार पांडे सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही अजय नामक युवक को हिरासत में लिया है।
इस संबंध में एसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम को लापता हुई 6 वर्षीय मासूम बालिका का शव गांव के बाहर तालाब में मिला। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच की गई । उसके बाद मुकदमा दर्ज कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।