{"_id":"61efb1b4ef96a12650423c26","slug":"a-sipahi-deployed-in-judge-home-shoots-himself-in-gautam-palli-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जज के आवास पर तैनात सिपाही को संदिग्ध परिस्थतियों में लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: जज के आवास पर तैनात सिपाही को संदिग्ध परिस्थतियों में लगी गोली, हालत गंभीर
Tue, 25 Jan 2022 02:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:06 PM IST
सार
न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव के आवास पर तैनात पीएसी के जवान मनोज कुमार मौर्य की संदिग्ध हालात में गोली गल गई।
विज्ञापन
सिपाही की हालत गंभीर है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमपल्ली इलाके में तीन कालीदास मार्ग पर स्थित हाईकोर्ट के न्यायाधीश राकेश श्रीवास्तव के आवास के बाहर गार्ड ड्यूटी में लगे सिपाही मनोज कुमार मौर्य को संदिग्ध हालात में गोली लग गई गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। सिपाही को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सिपाही मनोज मूल रूप से उतरौला गोंडा का रहने वाला हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी सेंट्रल राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक सिपाही पीएसी 30 बटालियन में तैनात था। वह न्यायाधीश के घर के बाहर गार्ड की ड्यूटी में तैनात था। तड़के करीब 3:30 बजे वह पहरा दे रहा था। इस बीच उसकी एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) हाथ से छूटकर गिर गई। राइफल लाक नहीं थी। इस बीच गोली चली और उसकी थोढ़ी में लग गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही बैरक में मौजूद अन्य सिपाही दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौतमपल्ली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल सिपाही को सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। उसकी हालत नाजुक देख उसे ट्रामा रेफर किया गया। ट्रामा में सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रात एक से चार बजे की ड्यूटी पर था
एडीसीपी ने बताया कि गार्ड ड्यूटी तीन-तीन घंटे की शिफ्ट में लगती है। सिपाही मनोज रात एक से चार बजे तक की ड्यूटी पर था। ड्यूटी छूटने से करीब आधे घंटे पहले हादसा हो गया। सिपाही के घर वालों को सूचना दे दी गई है। वह 2018 बैच का सिपाही है।