फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Samajwadi Party activist tried to self immolate near party office in Lucknow.

लखनऊ: सपा से टिकट नहीं मिला तो कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 16 Jan 2022 07:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jan 2022 07:26 PM IST
सार

सपा से टिकट न मिलने से नाराज एक कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन
A Samajwadi Party activist tried to self immolate near party office in Lucknow.
आत्मदाह की कोशिश के बाद एक कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन



समाजवादी पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल रहा। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। आत्मदाह की कोशिश करने वाले ठाकुर आदित्य ने आरोप लगाया कि उसका टिकट काट दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह पुलिस ड्यूटी दे रही थी। इसी बीच अलीगढ़ के ठाकुर आदित्य कुछ लोगों के साथ पहुंचे। वहां उसने अपने पास से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल के दो बोतल और माचिस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी जवानी लगा दी सपा में टिकट नहीं मिला
आत्मदाह की कोशिश करने वाले सपा नेता ठाकुर आदित्य ने शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आदित्य ने कहा कि उसने अपनी पूरी जवानी सपा के लिए लगा दी। उसने अलीगढ़ के छर्रा विधान सभा  टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन उसे नहीं मिला। किसी अन्य को दे दिया गया है। बड़े नेताओं से पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस केसामने खुला ऐलान किया कि उसे जेल में डाल दे या कहीं कैद कर दें वह आत्मदाह करेगा। आदित्य ने कहा कि उसकेपास पेट्रोल की दो नहीं 10 बोतल हैं। उसे आत्मदाह से कोई नहीं रोक सकता है।


कार्यालय के सामने अफरातफरी
सपा नेता के आत्मदाह की कोशिश करने के दौरान कार्यालय के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पार्टी कार्यालय से कोई बड़ा नेता बाहर नहीं आया। किसी ने कार्यकर्ता से बात भी करने की कोशिश नहीं की। अचानक हुए हादसे के बाद वहां भीड़ भी जुटने लगी थी। जिसे देखकर पुलिस ने लोगों को खदेड़ना भी शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। आत्मदाह की कोशिश करने वाले ठाकुर आदित्य ने आरोप लगाया कि उसका टिकट काट दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह पुलिस ड्यूटी दे रही थी। इसी बीच अलीगढ़ के ठाकुर आदित्य कुछ लोगों के साथ पहुंचे। वहां उसने अपने पास से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल की दो बोतलें और माचिस बरामद की हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed